मात्र दो सौ रुपये निवेश किए और बन गया 150 लाख का मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस युवक के साथ। इसने दो सौ निवेश किए और करोड़पति बन गया। अजीब लग रही होगी ये बात आपको, लेकिन सच है।
हरियाणा के सिरसा निवासी 34 वर्षीय महेश मेहता दो सौ रुपये में 150 लाख के मालिक बन गए। दरअसल, महेश ने एक महीने पहले पंजाब स्टेट महालक्ष्मी दीपावली पूजा लॉटरी खरीदी थी।
शनिवार सुबह इसका रिजल्ट अखबार में छपा तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। क्योंकि डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो इनाम में एक नाम महेश मेहता का था।
इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले महेश मेहता ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह इस लॉटरी के टिकट से करोड़पति बन जाएगा। इस समय महेश के घर पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
महेश ने दीपावली पूजा लॉटरी में जीते डेढ़ करोड़
गुरु जंभेश्वर मार्ग पर स्थित बिश्नोई मार्केट में एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले महेश मेहता पुत्र सुरेश मेहता ने मात्र 200 रुपये का लॉटरी का टिकट खरीदा था। महेश ने बताया कि करीब एक महीने पहले पंजाब स्टेट महालक्ष्मी दीपावली पूजा लॉटरी खरीदी थी। शनिवार सुबह इसका रिजल्ट अखबार में छपा तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।
इस लॉटरी के डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो ईनाम में एक महेश मेहता का निकला। जैसे ही लोगों को पता चला कि महेश की लॉटरी निकली है तो उसके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। 34 वर्षीय महेश मेहता ने बताया कि इससे पहले भी वह दीपावली पर लॉटरी खरीदता आया है।
इस बार 200 रुपये में दुकान पर आए एक एजेंट से टिकट खरीदा था। कभी सोचा नहीं था कि उसका पहला इनाम निकल जाएगा। लॉटरी एजेंट ने उसे एक दिन पहले बता दिया था कि उसका पहला इनाम निकला है। महेश मध्यमवर्गीय परिवार से है। लॉटरी के रुपये से क्या-क्या करना है, अभी उसने सोचा नहीं है। अभी तो वह लॉटरी निकलने की खुशी में डूबा हुआ है।