राहत: चंडीगढ़ में मिनी लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म, मंगलवार से खुलेंगी दुकानें, रात्रि व वीकेंड कर्फ्यू रहेगा जारी
शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू में केवल आवश्यक दुकानें ही खुलेंगी। वहीं रात्रि कर्फ्यू शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में मिनी लॉकडाउन की पाबंदियों को लगभग खत्म कर दिया है। अब मंगलवार से सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि सुबह 9 बजे से तीन बजे के बीच दुकानें खुली रखने की अनुमति होगी। इसके अलावा रोजाना शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू और शनिवार व रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा।
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ये आदेश जारी किया है। हालांकि प्रशासन ने अभी शहर के सभी शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, थिएटर, म्यूजियम, जिम, लाइब्रेरी, स्पा, सैलून को बंद रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा रेस्टोरेंट व होटल के अंदर खाने की अनुमति नहीं होगी।
सिर्फ होम डिलिवरी की ही अनिमति दी गई है। प्रशासन ने सभी संपर्क केंद्रों को खोल दिया है। प्रशासन ने निजी कंपनियों को सलाह दी है कि वह अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। इसके अलावा प्रशासक बदनौर ने कहा है कि आने वाले दिनों में अगर लोगों की तरफ से लापरवाही बरती जाती है और कोरोना के केस बढ़ते हैं तो सख्तियों को दोबारा से लागू कर दिया जाएगा।
सुखना लेक और रॉक गार्डन बंद
सुखना लेक पर सैर करने वालों को प्रशासन ने अभी राहत नहीं दी है। सुखना लेक अगले आदेश तक बंद रहेगा। पर्यटक रॉक गार्डन का भी दीदार नहीं कर पाएंगे। वहीं रेस्टोरेंट के अंदर बैठ के खाना परोसने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि होम डिलीवरी कर सकते हैं।
Weekend curfew will continue from May 28, 6pm to May 31, 5 am in Chandigarh. During the weekend curfew, only essential shops will be allowed to remain open. While night curfew will remain in place from 6 pm to 5 am: Chandigarh Administration#COVID19
— ANI (@ANI) May 24, 2021
Chandigarh | Restaurants will be allowed to operate for home delivery & take-aways. Night curfew from 6 PM to 5 AM will continue. Weekend curfew from 6 PM on May 28 to 5 AM on May 31 will continue. During weekend curfew, only essential shops will be allowed to open:Administration
— ANI (@ANI) May 24, 2021