फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   website launch by advisor on world earth day in chandigarh

अब वेबसाइट से लीजिए पेड़, फल और फूलों की जानकारी

Sat, 23 Apr 2016 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
website launch by advisor on world earth day in chandigarh
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

विश्व पृथ्वी दिवस के पर एडवाइजर परिमल राय ने शहरवासियों के लिए चंडीगढ़ में पाए जाने वाले पेड़, पौधे और फलों की पहचान के लिए वेबसाइट http://chandigarhforestflora.in लॉन्च की।

विज्ञापन


इसे चंडीगढ़ के पर्यावरण विभाग ने तैयार की है। इसके माध्यम से लोग पेड़ों की पूरी जानकारी आसान तरीकों से हासिल कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि अगर कोई पत्ती के आकार से पेड़ों की जानकारी पता करना चाहता है या फिर फूलों के माध्यम से पेड़ की पहचान करना चाहता है तो उसके सारे विकल्प वेबसाइट में दिए हैं। वेबसाइट में पेड़, फल और फूलों की 312 प्रजातियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


टारगेट से ज्यादा पेड़ लगाए: कार्यक्रम के दौरान डिपार्टमेंट ने 2016-17 का एक्शन प्लान लॉन्च किया। पर्यावरण विभाग के डायरेक्टर व आईएफएस संतोष कुमार ने बताया कि साल 2015-16 में टारगेट से ज्यादा चंडीगढ़ में पौधे लगाए हैं। विभाग ने दो लाख पांच हजार का टारगेट तय किया था, लेकिन डिपार्टमेंट ने तय समय में दो लाख 48 हजार 338 पौधे रोपे। साल 2016-17 के लिए दो लाख 20 हजार पौधों का टारगेट है। इस बार भी टारगेट से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में चंडीगढ़ के सभी डिपार्टमेंट की भागीदारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चुने गए बेस्ट इको क्लब: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एडवाइजर परिमल राय ने पर्यावरण के प्रति काम करने वाले इको क्लब को सम्मानित किया। सेक्टर 27 स्थित मोती राम आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इको क्लब बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। उनके माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

ये रहे सबसे बेस्ट इको क्लब
क्रम--- स्कूल-----------------------इको क्लब------टीचर इंचार्ज

1 सेंट स्टीफंस सेक्टर 45 बी--- नेचर ग्लोरी---सीमा गुप्ता
2. दिव्या पब्लिक स्कूल----------हरित धारा-----गीता स्वामी
3. गर्वमेंट मॉडल स्कूल से. 38----सतावरी-------राकेश दहिया
4. गर्वमेंट मॉडल स्कूल से. 33डी---वासुमती-------अंजू महाजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed