फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather will change in next 48 hours, rain is expected tomorrow

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, कल बारिश के आसार

Sat, 26 Dec 2020 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Weather will change in next 48 hours, rain is expected tomorrow
चंडीगढ़। अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 27 और 28 दिसंबर को बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी के साथ बारिश भी होगी। उसके बाद दिन के तापमान में फिर से कमी आएगी।
विज्ञापन

हालांकि दिन के तापमान में अभी से गिरावट शुरू हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान अब भी चार डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा रहा है। वीरवार रात न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। अगले दो से तीन दिन रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि उसके बाद उसमें भी गिरावट दर्ज होगी। शुक्रवार को भी अच्छी खासी धूप निकली, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी हल्की रही। इसी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अपने तीन दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि अधिकतम तापमान 20 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed