फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update Thursday night was the coldest of the season in Chandigarh

Weather Update: चंडीगढ़ में सीजन की सबसे सर्द रही गुरुवार की रात, पंजाब के कई शहर शिमला से भी ठंडे

Sat, 17 Dec 2022 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 17 Dec 2022 01:11 AM IST
सार

पंजाब में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पंजाब के तकरीबन सभी जिले हिमाचल प्रदेश के शिमला, डलहौजी व नाहन से भी ज्यादा ठंडे रहे। 3.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ रोपड़ सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
Weather Update Thursday night was the coldest of the season in Chandigarh
सुखना लेक पर छाए कोहरे के बीच तैरती शिकारा किश्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। गुरुवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश से इन्कार किया है लेकिन दिन में भी रात का पारा लोगों को सर्दी का अहसास कराएगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि सामान्य तौर पर जब भी पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से होकर गुजरता है, मैदान में इसका असर होता ही है। अभी पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और हिमाचल प्रदेश से होकर गुजरा है इसलिए इसका असर अब दिन में देखने को मिला है। मोहाली में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंचकूला का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पंजाब के कई शहर शिमला से भी ठंडे
पंजाब में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पंजाब के तकरीबन सभी जिले हिमाचल प्रदेश के शिमला, डलहौजी व नाहन से भी ज्यादा ठंडे रहे। 3.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ रोपड़ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत शीत लहर चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार पहाड़ों से आने वाली तेज शीत लहर ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। हिमाचल प्रदेश में ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर ही पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री, नाहन में 9.0 और डलहौजी में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसकी तुलना में पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री, लुधियाना व पटियाला में 7.4, पठानकोट में 6.1, फरीदकोट में 5.6, गुरदासपुर में 5.0, बरनाला में 6.2, बठिंडा में 7.4 डिग्री रहा। वहीं, फतेहगढ़ साहिब में 7.2, फिरोजपुर में 6.6, होशियारपुर में 5.1, जालंधर में 3.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed