{"_id":"5ff68dcb8ebc3e2e68092fa5","slug":"weather-update-orange-alert-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल ठंड से राहत नहीं, हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी, 8 जनवरी को फिर बूंदाबांदी के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल ठंड से राहत नहीं, हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी, 8 जनवरी को फिर बूंदाबांदी के आसार
Thu, 07 Jan 2021 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, हिसार/चंडीगढ़
अमर उजाला, हिसार/चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अगले चार-पांच दिन में तापमान गिरेगा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। दिन भर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि शाम को मौसम साफ हो गया।
मौसम विभाग ने गुरुवार से 9 जनवरी तक प्रदेश में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 8 जनवरी को प्रदेश में फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को दिन का तापमान सबसे कम सिरसा का 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रात भर बादल छाने के कारण रात्रि तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस भिवानी में रिकॉर्ड किया गया।
विभिन्न जगहों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
भिवानी 17.5 7.2
हिसार 17.0 11.8
अंबाला 22.6 11.9
रोहतक 16.8 12.8
करनाल 21.0 13.2
नारनौल 16.5 13.2
सिरसा 14.9 13.2
चंडीगढ़ में गिरेगा पारा
चंडीगढ़ में अगले चार से पांच दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट की उम्मीद है। वहीं गुरुवार के बाद धुंध छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव आने से शहरवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बुधवार को हवा के साथ खिली हल्की धूप से सर्दी का खास असर नहीं दिखा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा तो इसके प्रभाव से राजस्थान के पास चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना। इन दोनों सिस्टम ने बर्फीली हवाओं को रोकने में मदद की। इससे तापमान बढ़ गया।
जब पहाड़ों पर बर्फबारी होती है तो उसके बाद मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं आती हैं। इन हवाओं को रोकने में एक मौसमी सिस्टम की आवश्यकता पड़ती है। ये मौसमी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ के अलावा अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं भी हो सकती हैं। जब यह सिस्टम कमजोर पड़ेगा तो ठंड का प्रभाव फिर से शुरू हो जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने लगेंगे। इससे मौसम में सुधार आएगा। हालांकि तापमान में गिरावट हो सकती है। आठ और 9 जनवरी को रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।