फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Punjab, Weateren Disturbance will be activated in coming days

Punjab Weather Update: एक मई की रात को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Sat, 29 Apr 2023 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 12:51 PM IST
सार

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक एक मई की रात से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव ज्यादा रहेगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि फसलों में सिंचाई न करें और न ही फसलों में खाद व कीटनाशक दवा बगैरा का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
Weather Update of Punjab, Weateren Disturbance will be activated in coming days
पंजाब में फिर बदलेगा मौसम - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक मई की रात से सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से एक व दो मई को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी होगी। इससे पारे में चार से छह डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे साफ है कि फिलहाल पंजाब के लोगों को चिलचिलाती गरमी से राहत रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक एक मई की रात से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव ज्यादा रहेगा। बारिश व ओलावृष्टि से पारे में चार से छह डिग्री की गिरावट आएगी। इस भविष्यवाणी को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि फसलों में सिंचाई न करें और न ही फसलों में खाद व कीटनाशक दवा बगैरा का इस्तेमाल करें। साथ ही कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर इकट्ठा किया जा सकता है। साथ ही विभाग ने गरज व चमक के दौरान लोगों को घरों से बाहर जाने से बचने और इस दौरान पेड़ों की शरण न लेने की भी अपील की है। लोगों को गरज व चमक के दौरान जलाशयों के पास न जाने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन


40 डिग्री के पास पहुंचा पंजाब का पारा 
पंजाब के पारे में शुक्रवार को 3.0 डिग्री का उछाल देखने को मिला। हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा। पंजाब में सबसे ज्यादा फरीदकोट का 39.6 डिग्री का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 35.8, लुधियाना का 36.0, पटियाला का 36.6, पठानकोट का 36.5, बठिंडा का 36.0, बरनाला का 35.5 और मोहाली का 35.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट देखने को मिली, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रही। सबसे कम 16.9 डिग्री न्यूनतम तापमान गुरदासपुर का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed