फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update of Chandigarh and Haryana, Chance of rain next 48 hours

आज और कल ऐसा रहेगा हरियाणा-चंडीगढ़ में मौसम का हाल, चेतावनी भी जारी

Wed, 19 Jun 2019 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Weather update of Chandigarh and Haryana, Chance of rain next 48 hours
फाइल फोटो

गुजरात में आए ‘वायु’ चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा में दो दिन और अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश होने से 23 प्रतिशत बारिश की कमी पूरी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में बीते 24 घंटे में औसतन 8.9 प्रतिशत बारिश हुई, जिससे लगभग 40 प्रतिशत बारिश की कमी की भरपाई हो गई है। मंगलवार देर रात प्रदेश में सबसे अधिक 32.8 एमएम बारिश रोहतक में रिकॉर्ड की गई, जबकि पिछले चार दिनों में सबसे अधिक 64.1 एमएम बारिश हिसार शहर में हुई। 
विज्ञापन


मंगलवार को पिछले साल के न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस नारनौल का दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल जून में 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके साथ ही नारनौल का न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 19 और 20 जून को भी बादलवाई एवं गरज-चमक के साथ धूलभरी हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 21 जून से 24 जून आंशिक बादल छाए रहेंगे। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 
 
पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतक में सबसे अधिक बारिश (एमएम में)
रोहतक- 32.8
भिवानी-24.2
अंबाला- 22.7
कुरुक्षेत्र-20
हिसार-12.7
सिरसा-8
करनाल-6.2

चंडीगढ़ में भी गिरा पारा
चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। उसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ। इसका असर तापमान पर पड़ा। रात के तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

 सोमवार रात का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। सोमवार रात कई इलाकों में बारिश भी हुई है। चंडीगढ़ में करीब 0.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।


मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मौसम सुहाना रहने वाला है। बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed