फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update news of Punjab in hindi

Punjab Weather Update: पंजाब में 9 अक्तूबर से करवट लेगा मौसम, कुछ जगहों पर होगी बारिश, बढ़ेगी ठंडक

Thu, 05 Oct 2023 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 01:12 PM IST
सार

पंजाब से मानसून विदा ले चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, नौ अक्तूबर को हल्की बरसात होने की संभावना है जिसके बाद मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Weather Update news of Punjab in hindi
पंजाब का मौसम - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में जल्द ठंडक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 अक्तूबर को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार से लेकर 8 अक्तूबर तक मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में कोई बड़ी तबदीली देखने को नहीं मिलेगी। बुधवार को मौसम शुष्क रहने के चलते अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य के नजदीक ही बना हुआ है। सबसे अधिक 36.7 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Punjab: वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर गैरी होंगे पंजाब के नए एडवोकेट जनरल, विनोद घई ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का तापमान 34.8, लुधियाना का 33.9, पटियाला का 34.8, पठानकोट का 35.1, बठिंडा का 33.4, गुरदासपुर का 32.5, फरीदकोट का 35.4, फिरोजपुर का 34.7, जालंधर का 32.6 और रोपड़ का 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के नजदीक ही बना हुआ है। सबसे कम 18 डिग्री का तापमान गुरदासपुर का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed