Punjab Weather Update: पंजाब में 9 अक्तूबर से करवट लेगा मौसम, कुछ जगहों पर होगी बारिश, बढ़ेगी ठंडक
पंजाब से मानसून विदा ले चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, नौ अक्तूबर को हल्की बरसात होने की संभावना है जिसके बाद मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में कोई बड़ी तबदीली देखने को नहीं मिलेगी। बुधवार को मौसम शुष्क रहने के चलते अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य के नजदीक ही बना हुआ है। सबसे अधिक 36.7 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Punjab: वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर गैरी होंगे पंजाब के नए एडवोकेट जनरल, विनोद घई ने दिया इस्तीफा
अमृतसर का तापमान 34.8, लुधियाना का 33.9, पटियाला का 34.8, पठानकोट का 35.1, बठिंडा का 33.4, गुरदासपुर का 32.5, फरीदकोट का 35.4, फिरोजपुर का 34.7, जालंधर का 32.6 और रोपड़ का 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के नजदीक ही बना हुआ है। सबसे कम 18 डिग्री का तापमान गुरदासपुर का रहा।