फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update, Monsoon Again Active in Haryana

सावन के 15 दिन बीते, फिर भी सूखे से हैं हरियाणा के 15 जिले, अब ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Thu, 01 Aug 2019 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Aug 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Weather update, Monsoon Again Active in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मानसून की ट्रफ रेखा उत्तर की ओर खिसकने से हरियाणा में गुरुवार से 4 जुलाई तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि सावन के 15 दिन बीतने के बाद भी प्रदेश के 15 जिले सूखे के हालात हैं। सीजन में अब तक सबसे कम बारिश पंचकूला में हुई है तो सबसे अधिक सिरसा में हुई है। मानसून अभी केवल पांच जिलों को ही तृप्त कर पाया है।

विज्ञापन

  
मौसम विभाग सामान्य से 20 प्रतिशत से ज्यादा कम बारिश होने पर डिफिसिएंट यानी कम और 20 प्रतिशत से ज्यादा बारिश होने पर एक्सेस यानी अधिक बारिश होना मानता है। एक जून से शुरू हुए सीजन के दो महीनों में मानसून की सुस्त रफ्तार के चलते प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इन जिलों में धान की रोपाई प्रभावित हुई है। वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र हिसार, रेवाड़ी और यमुनानगर में सामान्य बारिश हुई है। 
विज्ञापन


इन जिलों में जहां खरीफ फसलों को फायदा हुआ है। वहीं भूमिगत के साथ जलाशयों जलस्तर भी बढ़ा है। बीते 24 घंटों में अंबाला, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र के साथ गुरुग्राम, पानीपत, करनाल और रोहतक में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद अंबाला के अधिकतम तापमान सामान्य तीन डिग्री नीचे 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के फिर सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा के विभिन्न इलाकों में छिटफुट बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में हरियाणा के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इससे बारिश की कमी पूरी हो सकती है। इसके साथ ही ज्यादातर जिलों में पांच अगस्त तक धान की रोपाई का लक्ष्य भी पूरा होने के आसार हैं।  

रुक-रुक कर बारिश होने से धान की फसल को होगा अधिक फायदा
रोहतक जिले में जुलाई में 47 मिमी बारिश हुई है, जबकि बीते साल 56 मिमी बारिश हुई थी। रुक-रुक कर बारिश होने से धान की फसल को अधिक लाभ होगा। अभी और बारिश की संभावना है। - रोहताश सिंह उप कृषि निदेशक रोहतक।  

इन जिलों में इतनी कम हुई बारिश (प्रतिशत में)
पंचकूला- 73
अंबाला- 29
भिवानी- 20
फरीदाबाद-33
फतेहाबाद-48
गुरुग्राम-31
झज्जर-37
जींद -37
कैथल-38
महेंद्रगढ़-36
मेवात-37
पंचकूला-40 
पानीपत-58
रोहतक-59
सोनीपत-29

इन जिलों में सामान्य बारिश (प्रतिशत में)
करनाल +9
कुरुक्षेत्र+11 
हिसार -16
रेवाड़ी -11
यमुनानगर -16

बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश (मिमी)
अंबाला- 11.2
चंडीगढ़- 13.7
कुरुक्षेत्र-6.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed