फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update, 32 percent less rain in Haryana

32 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहा हरियाणा, आज से 15 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Sun, 11 Aug 2019 09:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Weather Update, 32 percent less rain in Haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में सुस्त पड़े मानसून की रफ्तार रविवार से तेज हो सकती है। खासकर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश का सिलसिला 15 अगस्त तक जारी रहने के आसार हैं। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के कमजोर पड़ने से सीजन के 71 दिनों में प्रदेश में सबसे कम 31 प्रतिशत बारिश पंचकूला में हुई है। इस दौरान रोहतक में भी सिर्फ 34 प्रतिशत बारिश हुई है।   

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में 10 अगस्त तक हरियाणा में सिर्फ 176.4 एमएम बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में 259.9 एमएम बारिश होनी चाहिए। यानी प्रदेश अब भी 32 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहा है। इस दौरान 553.8 एमएम बारिश पाने वाला पंचकूला अभी तक प्यासा है। सीजन में वहां सिर्फ 172.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


इसी तरह 10 अगस्त तक 298.8 एमएम बारिश पाने वाले रोहतक को मानसून सिर्फ 103.0 एमएम बारिश दे पाया है। सीजन में प्रदेश के सिर्फ करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा और यमुनानगर जिले में ही सामान्य बारिश हो पाई है। हरियाणा के 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। रोहतक समेत कुछ जगहों पर फुहारें भी पड़ीं। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से सटे इलाकों में 11 से 15 अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान बादलवाही के चलते मौसम सुहावना बना रहेगा।

येलो अलर्ट : 15 तक इन इलाकों में बारिश के आसार 
कैथल, करनाल, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed