{"_id":"607ea6018ebc3ebf8277c608","slug":"weather-took-turn-in-punjab-and-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम : पंजाब-हरियाणा में तेज आंधी के बाद बरसात, आज भी मौसम खराब रहने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम : पंजाब-हरियाणा में तेज आंधी के बाद बरसात, आज भी मौसम खराब रहने की आशंका
Wed, 21 Apr 2021 02:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:41 AM IST
सार
श्चिमी विक्षोभ व राजस्थान के ऊपर बनने वाले दबाव के कारण उत्तरी व पश्चिमी जिलों में 20 व 21 अप्रैल को बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 22 अप्रैल से मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
बठिंडा में बरसात के बीच गुजरते वाहन चालक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। मंगलवार दोपहर को क्षेत्र में तेज आंधी चली और उसके बाद बरसात शुरू हो गई। इससे पहले सोमवार को दिनभर कड़ी धूप के चलते हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
गुरुग्राम में सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अंबाला का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी गुरुग्राम में सबसे अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव दिखने की बात कही थी। पश्चिमी विक्षोभ व राजस्थान के ऊपर बनने वाले दबाव के कारण उत्तरी व पश्चिमी जिलों में 20 व 21 अप्रैल को बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 22 अप्रैल से मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न शहरों का तापमान
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 36.4 19.4
भिवानी - 38.0 19.9
हिसार - 38.0 17.1
करनाल - 37.0 16.4
नारनौल - 39.5 18.0
रोहतक - 38.3 19.2
सिरसा - 37.3 20.1
गुरुग्राम - 40.0 20.5