फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather report of chandigarh, punjab, haryana

10 अक्तूबर तक रात के साथ दिन भी होंगे ठंडे

Thu, 01 Oct 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Oct 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
weather report of chandigarh, punjab, haryana

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 10 अक्तूबर तक रात के साथ दिन भी ठंडे होंगे। मौसम विज्ञानियों की मानें तो जिस तरह से वेस्टर्न डिस्टरबेंस देश में सबसे अधिक हावी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हो रहा है। इसके चलते सितंबर के अंतिम सप्ताह में सभी जगह भारी बारिश हुई है। इससे रात का मौसम तेजी से ठंडा हो रहा है।

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते भी चंडीगढ़ में ठंड का असर तेजी से होता है। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को सर्द रात के साथ दिन में उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा मौसम विभाग के रीजनल डायरेक्टर एवं चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल का कहना है कि आने वाले 10 अक्तूबर तक मौसम सर्द होने की संभावना है। गौरतलब है दोनों राज्यों एवं चंडीगढ़ में रातें अभी से सर्द हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में रात का तापमान 19.8, हरियाणा के अंबाला में 21.1, हिसार 19.7,करनाल में 18.2 है। पंजाब के अमृतसर में 18.1, लुधियाना में 19.6 हो गया है। वहीं 10 अक्तूबर तक दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में दिन का तापमान 7 डिग्री घटने के आसार हैं।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल का कहना है कि हिमाचल के कुछ एरिया में बर्फबारी अबकी बार समय से पहले होने के आसार हैं। अगर यह बर्फबारी हुई तो ठंडी हवाओं का असर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पर पडे़गा। मानसून सत्र 30 सितंबर को खत्म हो गया है।

मौसम विभाग के आकड़ों की मानें तो इस बार बारिश पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अच्छी नहीं हुई है। मानसून की होने वाली बारिश से कम बारिश पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हुई है। गौर है कि चंडीगढ़ में मानसून की बारिश 844 मिमी. होती है, पंजाब में 491 मिमी., हरियाणा में 460.4 मिमी. बारिश होती है।


पंजाब में इस बार औसत बारिश 31 , हरियाणा में 38 और चंडीगढ़ में 35 फीसदी कम हुई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल का कहना है कि इस बार मानसून शुरू में कमजोर था। बाद में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पंजाब , हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed