फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather may take turn again and rain in Haryana and Punjab

हरियाणा-पंजाब में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, इन तारीखों को रहें अलर्ट..बिगड़ सकता है मौसम

Fri, 15 Feb 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 Feb 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Weather may take turn again and rain in Haryana and Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा और पंजाब में बार-बार मौसम बिगड़ने की वजह पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) है। अंटाकर्टिक महासागर से उठने वाले इन विक्षोभों की वजह से आसमान में कुछ दिन बाद बादल छा रहे हैं और बारिश हो रही है। इस बेमौसमी बारिश से जहां किसानों की सांसें थमी हुई हैं, वहीं 15 फरवरी को दोपहर बाद थोड़ी राहत जरूर मिल जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर तक दोनों प्रदेशों के कई जिलों में बारिश हो सकती है और कई छींटे पड़ेंगे। 16 और 17 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 18 फरवरी को आसमान में फिर से बादल घिर सकते हैं। 19 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे के भीतर हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 12 डिग्री सेल्सियस और पंजाब में गुरदासपुर जिले में 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


हरियाणा में गुरुवार को राजधानी चंडीगढ़ समेत सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद रोहतक, सोनीपत, पानीपत हल्की बारिश हुई। जबकि रोहतक, सोनीपत, पानीपत, रेवाड़ी, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला के कुछ इलाकों में औसतन बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में आगामी दो दिनों में कोहरे का भी प्रभाव रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Weather may take turn again and rain in Haryana and Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में मौसम खराब होने की सबसे बड़ी वजह वेस्टर्न डिसटर्बेंस ही रहता है। फिलहाल ये विक्षोभ ज्यादा प्रभावशाली नहीं है। इसलिए अभी मूसलाधार बारिश की संभावना कम है। - सुरेंद्र पाल, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी  

बिजली गिरने से 40 भेड़ और 5 बकरियों की मौत
तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से खेतों में चर रही 40 भेड़ और पांच बकरियों की मौत हो गई। पटियाला के गांव राजपुर गढ़ी निवासी सुरिंदरपाल व उसके साथियों ने बताया कि हर साल वह अपनी भेड़ और बकरियों को चराने के लिए कपूरथला के कस्बा काला संघिया के गांव अहमपुर में लेकर आता है। इस साल भी वह अपने पशुओं को लेकर आए। गुरुवार सुबह दस बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं, बारिश व बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली उनकी भेड़ों व बकरियों पर गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed