फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather forecast, may be rain on monday

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, आज बारिश के आसार

Mon, 02 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
weather forecast, may be rain on monday
मौसम - फोटो : amar ujala

मई शुरू होते ही गर्मी ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक के सीजन का सबसे ज्यादा है। सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। दिन भर गर्म हवाएं भी चलीं। इससे शहर की सड़के खाली दिखीं। रात का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। शनिवार रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस तपती गर्मी से लोगों को अगले 24 घंटे से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक चंडीगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश शुरू होने के आसार बन रहे हैं। दो मई की शाम से मौसम बदल सकता है। बारिश की बौछारे और तापमान गिरने की संभावना है। तीन मई को भी बारिश होने की संभावना बन रही है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बारिश की तीव्रता काफी कम रहेगी, लेकिन फिर भी तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। रुक-रुक कर लू भी चल रही है। इससे लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अपने मीडिया बुलेटिन में बताया कि अगले 36 घंटे में हरियाणा पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। साथ ही 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed