{"_id":"3f92fcd8e66a610770534b2289f40cb0","slug":"weather-forecast-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह फरवरी तक मौसम में राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह फरवरी तक मौसम में राहत के आसार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Feb 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
बदल रहे मौसम से फिलहाल छह फरवरी तक राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छह फरवरी तक आसमान में बाछल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
इससे ठंड तो बढ़ेगी, साथ ही बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। तीन फरवरी को भी बारिश की उम्मीद बनी हुई है। चार और पांच फरवरी को बादल छाए रहेंगे। छह फरवरी को फिर से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इसकी वजह से अब ठंड का असर करीब 15 फरवरी तक जारी रहेगा।