फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather changed due to winds and light rain in Chandigarh

तेज हवाओं व हल्की बारिश से बदला मौसम, दस डिग्री गिरा तापमान

Wed, 05 May 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to  winds and light rain in Chandigarh
चंडीगढ़। पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी गर्मी से शहरवासियों को मंगलवार को राहत मिली। शाम पांच बजे घने बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। कुछ ही देर में मौसम सुहावना हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जो गिरकर रात साढ़े आठ बजे 27.4 डिग्र्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इससे मौसम में बदलाव आया है। 8 मई तक लोगों को गर्मी से राहत जारी रहेगी। दरअसल पहाड़ों में भी अच्छी बारिश हुई है। इससे पहाड़ों से आने वाली हवाएं भी ठंडी रहेगी, जो तापमान को नियंत्रित रखेगी।
विज्ञापन

7 मई तक गिरता रहेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रहेगा। सात मई को तापमान 34 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक 5 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है जबकि छह को 35 डिग्र्री और न्यूतनम 25 डिग्री। सात मई को तापमान में और गिरावट आ सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से नीेचे रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed