फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather, chandigarh weather, chandigarh weather forecast, chandigarh

5 साल में अप्रैल में सबसे गर्म शनिवार, आगे ऐसे रहेगा मौसम?

Sat, 16 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 16 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
weather, chandigarh weather, chandigarh weather forecast, chandigarh
चंडीगढ़ में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। - फोटो : amarujala
गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले दो डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि शनिवार का तापमान पिछले पांच सालों में सबसे अधिक रहा। साल 2011 में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि साल 2012 में 37 डिग्री। शनिवार का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। हवाओं में गर्मी महसूस की गई, जबकि रात का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन


48 घंटे में मौसम बदलने के संकेत
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। जम्मू व कश्मीर के पास नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे मौसम में बदलाव आएगा। जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। तापमान में कमी आएगी। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। चंडीगढ़ से मौसम विभाग के जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तापमान से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। एक या दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


हिसार का तापमान 43.5 डिग्री पहुंचा
इस पूरे रीजन में हिसार का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। शनिवार को हिसार का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया है। अंबाला में 40.9 डिग्री, लुधियाना 41.5 डिग्री, पटियाला 41.5 डिग्री, अमृतसर  39.7 डिग्री, शिमला का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री नोट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सालों में अप्रैल में कितना तापमान रहा
साल       अधिकतम तापमान              न्यूनतम तापमान
2015       37.8                              14.7
2014       39.2                              13.8
2013       36.8                              14.9
2012       37                                14.8
2011       39.5                              13.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed