{"_id":"5ddd84f68ebc3e54ff6bb49c","slug":"weather-chandigarh-news-pkl3580787110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरा चंडीगढ़, अचानक बारिश से गिरा तापमान, आज भी बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरा चंडीगढ़, अचानक बारिश से गिरा तापमान, आज भी बरसेंगे बादल
Wed, 27 Nov 2019 10:43 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह हल्की धूप के बाद मंगलवार को दोपहर में बारिश हो गई। इससे तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 6.8 एमएम बारिश हुई। हालांकि बारिश कुछ ही देर हुई, लेकिन इससे मौसम में काफी ठंडक देखने को मिली। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। वीरवार को धूप निकलने की उम्मीद है।
मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। सुबह हल्की धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी थी, लेकिन दोपहर में अचानक घने बादल छा गए। उसके बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में अचानक बारिश हो जाती है, लेकिन जल्द मौसम साफ भी हो जाता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही 26 और 27 नवंबर के आसपास बारिश की संभावना जताई थी। बताया था कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसका असर पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी रहेगा। साथ ही यह भी बताया था कि बारिश के बाद ठंड बढ़ जाएगी। इसके साथ ही प्रदूषण भी पूरी तरह से छंट जाएगा। मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी सटीक साबित हुई और मंगलवार को सुबह से ही बारिश के आसार बन गए। इसके बाद बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बारिश देर रात तेज हो गई।
विज्ञापन
इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में अचानक बारिश हो जाती है, लेकिन जल्द मौसम साफ भी हो जाता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदूषण से मिलेगी राहत
बारिश होने से चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सेक्टर 50 में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 147 रिकार्ड किया गया। एक्सपर्ट ने बताया कि बारिश से प्रदूषण के कण पूरी तरह साफ हो जाएंगे। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं, ऐसे में लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिलेगी।