{"_id":"6506b18da3fdf894210813a7","slug":"weather-became-pleasant-due-to-rain-in-chandigarh-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: तीन घंटे में हुई 19 एमएम बरसात, कई चौक पर भरा पानी, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: तीन घंटे में हुई 19 एमएम बरसात, कई चौक पर भरा पानी, मौसम हुआ सुहावना
Sun, 17 Sep 2023 01:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:35 PM IST
सार
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शाम को फिर कुछ देर बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि सुबह कई घंटे हुई बारिश की वजह से शहर का मौसम काफी सुहावना हो गया है। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से चार से पांच डिग्री की गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
chandigarh Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सक्रिय हुए एक साइक्लोन सरकुलेशन की वजह से रविवार सुबह अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। यह बारिश करीब सुबह 11:30 बजे तक जारी रही। सुबह तीन घंटे में करीब 19 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसकी वजह से शहर के कई चौक पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल शहर भर में बारिश रुकी हुई है लेकिन मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शाम को फिर कुछ देर बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि सुबह कई घंटे हुई बारिश की वजह से शहर का मौसम काफी सुहावना हो गया है। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से चार से पांच डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। रविवार होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में होते हैं।
विज्ञापन
अगर शाम को भी मौसम ऐसा ही बना रहा तो सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़ देखी जा सकती है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार रविवार सुबह 9:00 बजे के आसपास बारिश सबसे तेज हुई। इसके बाद धीरे-धीरे रफ्तार में कमी आई और 11:30 बजे तक अधिकतर शहर के हिस्सों में बारिश बंद हो गई। हालांकि शहर के कई हिस्सों में बादल छाए हैं।