{"_id":"571fc6124f1c1be67aa91608","slug":"water-supply-time-changed-early-morning-3-o-clock-water-works-meeting-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुबह तीन बजे से शुरू होगी सप्लाई, टंकियों में प्रेशर से पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुबह तीन बजे से शुरू होगी सप्लाई, टंकियों में प्रेशर से पहुंचेगा पानी
ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को अब लो प्रेशर से पानी की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है। ऊपर की मंजिलों तक फुल प्रेशर से पानी पहुंच सके इसके लिए सेक्टर-39 वाटर वर्क्स से पानी की सप्लाई के लिए सुबह 2:30 बजे पंपिंग शुरू कर दी जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को मेयर अरुण सूद के साथ जनस्वास्थ्य विभाग की बैठक में लिया गया। बैठक में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एनपी शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
मेयर का कहना है कि अब पंपिंग इसलिए जल्दी शुरू कर दी जाएगी, ताकि लोगों के घर की छतों पर रखी टंकियों तक सुबह उनके उठने से पहले पानी पहुंच जाए। अभी 3:30 बजे प्रमुख वाटर वर्क्स से पंपिंग शुरू होती थी। शहरवासियों को सुबह 4 बजे से 9 बजे तक और शाम को 5 से रात 9 बजे तक पानी मिलता था। अब पानी की सप्लाई सुबह और शाम को 8:30 बजे तक होगी। सुबह 2:30 बजे पानी छोड़ने पर लोगों के घरों तक पानी 3 से 3:30 बजे तक पहुंचेगा।
फेज-3 की दिक्कत करेंगे दूर
मेयर ने बताया कि कजौली वाटर वर्क्स के तीसरे फेज में नए पंपिंग सेट जल्द ही लग जाएंगे। ऐसे में जो इस समय फेज-3 से पानी की सप्लाई के लिए दिक्कत आ रही है वह दूर हो जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने मेयर को बताया कि पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। अभी तक 43 दो-दो हजार रुपये के चालान और 509 नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
जांच के दौरान अधिकारियों की पेट्रोल लिमिट भी बढ़ी
मेयर ने यह भी बताया कि अब अधिकारियों को चेकिंग और जांच के दौरान गाड़ी की पेट्रोल लिमिट की तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अब जितना पेट्रोल लगेगा, उन्हें इसका भुगतान होगा। यह फैसला उन अधिकारियों की गाड़ियों पर लागू होगा जो इस समय सुबह पानी बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। इस समय 18 गाड़ियां पानी बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दी गईं हैं। मेयर का यह भी कहना है कि यह भी निर्णय लिया गया है कि कुछ गाड़ियां कई बार डीसी आफिस और प्रशासन भी मंगवा लेता है। अब वह नहीं भेजी जाएंगी। इस बारे में जल्द ही निगम की ओर से डीसी को पत्र लिखा जाएगा।
मेयर खुद करेंगे औचक निरीक्षण
मेयर ने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया कि टर्शरी वाटर के प्रयोग को आवश्यक किया जाए। उन्होंने कहा कि बायलॉज को लागू करने में जो दिक्कत आ रही है। वह इसके लिए जल्द ही प्रशासन के आला अधिकारियों से संपर्क करेंगे। मेयर ने बताया कि जल्द ही वह अन्य पार्षदों और सीनियर अधिकारियों के साथ शहर में सुबह-सुबह पानी की बर्बादी को देखने के लिए औचक निरीक्षण पर भी निकलेंगे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जो भी पाइप के साथ सीधा टुल्लू पंप लगे हैं, उन्हें जल्द से जल्द हटाया जाए और कार्रवाई की जाए।
फव्वारों का पानी नहीं होगा बंद
मेयर शहर में चल रहे पानी के फव्वारे बंद करने के पक्ष में नहीं है। बैठक में मेयर ने कहा कि फव्वारों में जो पानी प्रयोग होता है वह प्रतिदिन रीसाइकिल होता है। साफ पानी का प्रयोग इसमें काफी मात्रा में होता है। ऐसे में गर्मी में पानी के फव्वारे बंद नहीं होंगे। मेयर ने बताया कि पांचवें और छठे फेज से जो शहर के लिए पानी आना है उसके लिए जंडपुरा से जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए पाइप लाइन डालने का काम भी शुरू हो जाएगा।