फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water splashes on Congressmen going to besiege BJP councilor in Chandigarh

चंडीगढ़ में भाजपा पार्षद का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर पानी की बौछार

Mon, 15 Mar 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Water splashes on Congressmen going to besiege BJP councilor in Chandigarh
प्रदर्शनकारियों को पानी की बौछार से खदेड़ती पुलिस। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। बापूधाम में सड़कों की खराब हालत और वार्ड की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रविवार की शाम को पानी की बौछार कर खदेड़ दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता बापूधाम स्थित भाजपा पार्षद दलीप शर्मा के आवास पर ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को ही ज्ञापन सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लाक कांग्रेस प्रधान सुलेमान के नेतृत्व में बापूधाम स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में एकत्र हुए। वहां से एकजुट होकर हाथों में पार्टी का झंडा लेकर नारे लगाते हुए कार्यकर्ता दलीप शर्मा के घर की ओर चल दिए। इसी बीच रास्ते में पुलिस ने बेरिकेड लगा रखा था। इस दौरान कुछ कांग्रेस नेता गलियों में घुसकर दलीप शर्मा के आवास की ओर चल पड़े। हालांकि, पुलिस को उन्हें वापस लाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बेरिकेड के पास रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थालियां बजाईं और नगर निगम के खिलाफ नारे भी लगाए। जब कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने पानी की बौछार शुरू कर दी। कार्यकर्ता बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में भाजपा पार्षद के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्ती उठा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा ने शहरवासियों को तंग करने का ठेका ले रखा है। एक तरफ पानी की दरों में भारी बढ़ोतरी और दूसरी ओर टैक्स पर टैक्स लगाकर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। इस मौके पर देवेंद्र सिंह बबला, एचएस लक्की, अजय जोशी, शशि शंकर तिवारी, हरमेल केसरी, अनवर उल हक, दीपा दुबे, रवि ठाकुर, भूपिंदर सिंह बडहेड़ी, सतीश कैंथ, दर्शन गर्ग, रामेश्वर गिरि, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed