फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water prices will increase by five percent

Chandigarh News: पांच फीसदी बढ़ेंगे पानी के दाम, बढ़े डीसी रेट और नई आबकारी नीति भी होगी लागू

Mon, 01 Apr 2024 07:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Water prices will increase by five percent
चंडीगढ़। एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2024-25 शुरू हो गया है। शहरवासियों को सोमवार से कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पानी के दाम पांच फीसदी बढ़ गए हैं। हाल ही में बढ़ाए गए डीसी रेट भी सोमवार से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा भी कई सेवाओं में शुल्कों में एक अप्रैल से संशोधन होगा। गर्मियों के आगमन के साथ ही पानी बर्बाद करने पर इसी महीने से चालान भी कटने शुरू हो जाएंगे। नई आबकारी नीति भी लागू हो गई है। लेकिन प्रशासन ने एक अप्रैल से जो सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू करने का वादा किया था, वो इस बार भी अधूरा रह गया है। ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए लोगों को एक महीना और इंतजार करना पड़ेगा। शहर में पार्किंग के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। चंडीगढ़ में कार के लिए मौजूदा पार्किंग दरें 14 रुपये और दोपहिया वाहन के लिए 7 रुपये हैं। ये दरें वही रहेंगी क्योंकि चंडीगढ़ नगर निगम ने अभी तक शहर की पार्किंग का टेंडर किसी ठेकेदार या फर्म को नहीं दिया है। फिलहाल नगर निगम खुद करीब 89 पार्किंग स्थलों के साथ शहर की पार्किंग का प्रबंधन कर रहा है।
विज्ञापन


1. पानी के दाम पांच फीसदी बढ़े
एक अप्रैल से पानी के दाम पांच फीसदी बढ़ गए हैं। यह बढ़ोतरी अगले बिलिंग साइकिल में दिखाई देगी। मेयर कुलदीप कुमार ने रेट में बढ़ोतरी का विरोध किया था और सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट को पत्र लिखकर दाम बढ़ने से रोकने की मांग की थी लेकिन उनकी मांग का कोई असर नहीं हुआ। प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार एक अप्रैल से पांच फीसदी पानी के दाम बढ़ाने को लेकर पहले ही अधिसूचना जारी की जा चुकी है। सोमवार से सिर्फ घरेलू ही नहीं, व्यावसायिक, औद्योगिक, सरकारी ऑफिस, अर्द्ध-सरकारी ऑफिस, संस्थान, होटल, सिनेमा, टैक्सी स्टैंड व अन्य के पानी के दाम भी बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


ये दाम चुकाने होंगे
घरेलू
उपयोग दाम एक अप्रैल से नए दाम
1-15 केएल 3.15 रुपये 3.31 रुपये
16-30 केएल 6.30 रुपये 6.62 रुपये
31-60 केएल 10.50 रुपये 11.03 रुपये
60 केएल से अधिक 21.30 रुपये 22.05 रुपये

2. पानी बर्बाद करने पर होगा चालान
चंडीगढ़ नगर निगम की टीमें इसी महीने से पानी बर्बाद करने वालों पर जुर्माना लगाना शुरू कर देंगी। यह अभियान 15 अप्रैल को शुरू होगा और 15 जून तक जारी रहेगा। जो कोई भी पीने के पानी का उपयोग अपनी कारों या बरामदों को धोते हुए पकड़ा जाएगा, उस पर ऑन द स्पॉट जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. डीसी रेट में हुई हे 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी
बढ़ा हुआ डीसी रेट भी सोमवार से लागू हो जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन दरों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और चंडीगढ़ प्रशासन के स्वायत्त निकाय में कार्यरत कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अनुसार जो कर्मचारी प्रति माह 20,000 रुपये कमा रहा था, उसे अब 21,600 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, जिस कर्मचारी को पहले 24,563 रुपये का भुगतान किया जाता था, उसे अब 25,791 रुपये मिलेंगे।

4. प्रशासन की नई आबकारी नीति लागू
यूटी प्रशासन की नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से प्रभावी हो गई है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी आबकारी विभाग को ठेकों की नीलामी में काफी कठिनाई हो रही है। 97 शराब ठेकों में से अब तक 31 नहीं बिके हैं। हालांकि विभाग की तरफ से फिर से नीलामी की जा रही है। नई नीति में अतिरिक्त कोटा उठाने पर एक्साइज ड्यूटी में राहत देने का निर्णय लिया है। यह भी तय हो चुका है कि नीलामी के अंतिम राउंड में जो ठेके बिकने से रह जाएंगे, उनका संचालन सिटको की ओर से किया जाएगा। शराब की खरीद-फरोख्त पर नजर रखने के लिए विभाग ने नई नीति में ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम का प्रावधान रखा है।

5. प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जाने की घोषणा की थी
यूटी प्रशासन ने लक्ष्य तय किया था कि एक अप्रैल से शहर में 53 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिए जाएंगे। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कई सार्वजनिक मंचों से इसकी घोषणा की थी, लेकिन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम देख रही क्रेस्ट के अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं के कारण चार्जिंग स्टेशन को चालू करने में एक अतिरिक्त महीने का समय लग सकता है। जिन 53 ईवी चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित किया जाना था, उनमें से अब तक लगभग 40 स्थापित किया जा चुके हैं।


6. नए सत्र से स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे स्वच्छता का पाठ
देश में पहली बार स्कूलों में छात्रों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। चंडीगढ़ नगर निगम ने रेखी फाउंडेशन और आउटलुक के साथ मिलकर स्वच्छता पर एक किताब ‘स्मार्ट सिटीजन, हैप्पी सिटीजन’ तैयार की है। स्कूलों में नए सत्र में नौवीं से 12वीं तक के कक्षाओं में इसे अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। इसे एक अप्रैल से ही लागू किया जाना था, लेकिन आदर्श आचार संहिता के कारण जून में लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद ही स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है। इस किताब में कुल 9 चैप्टर हैं, जिसमें कार्टून और तस्वीरों के माध्यम से जानकारी दी गई है। इन चैप्टरों में कचरे के प्रकार, उसके चैनल, पृथक्करण क्या है और यह कैसे किया जा सकता है, पर्यावरण के लिए यह महत्वपूर्ण क्यों है, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित नियम और कानूनों की भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed