फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water entered the premises of GMCH-32 due to heavy rains, patients had to face problems for two hours

Chandigarh News: तेज बारिश से जीएमसीएच-32 के परिसर में घुसा पानी, दो घंटे मरीजों को झेलनी पड़ी दिक्कत

Fri, 30 Jun 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Water entered the premises of GMCH-32 due to heavy rains, patients had to face problems for two hours
चंडीगढ़। वीरवार को तेज हुई बारिश के चलते जीएमएसएच-32 इमरजेंसी के बाहर और अस्पताल की सड़कें पानी से लबालब भर गईं। लगभग दो घंटे बारिश के दौरान मरीज और अटेंडेंट को परेशानी हुई। इमरजेंसी के बाहर बनी ढलान के जरिए एंबुलेंस को गेट के अंदर तक लगाकर मरीजों को उतारा गया। हर बार बारिश में अस्पताल में जलभराव के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन इसका समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में इमरजेंसी के गेट के बाहर स्ट्रैचर के क्षेत्र तक पानी भर गया। अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त कर्मचारी लगवाकर बारिश रुकने के आधे घंटे के अंदर पानी की निकासी करवाई। जीएमसीएच-32 की सभी सड़कें मुख्य सड़क से नीची है। वहीं इमरजेंसी के सामने बने पार्क से भी सड़क नीची है। इसलिए तेज बारिश होते ही सारा पानी अस्पताल के विभागों और इमरजेंसी की सड़कों पर भर जाता है और मरीजों के साथ डॉक्टर और कर्मचारियों को भी जलभराव में परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 की सड़कें नीची होने के कारण तेज बारिश के दौरान जलभराव की समस्याएं आती है। वीरवार को तेज बारिश पर इमरजेंसी के बाहर पानी भरने पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर आधे घंटे में पानी निकलवा दिया गया था। - डॉ सुधीर गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमसीएच-32
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed