फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water crisis, water supply problem, esic model hospital, chandigarh hospital, chandigarh

ध्यान दें, ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में नहीं मिलता पीने को पानी

Sat, 07 May 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
water crisis, water supply problem, esic model hospital, chandigarh hospital, chandigarh
पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के अस्पतालों को भी पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। एक लाख लीटर क्षमता के टैंक में पांच हजार लीटर पानी भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पानी के टैंक खाली हैं। पानी न आने से अस्पताल प्रबंधन प्राइवेट टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित 70 बेड के ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में करीब 300 स्टाफ मेंबर हैं।

वर्तमान में यहां 70 मरीज दाखिल हैं, जिनके तीमारदार भी साथ हैं। रोज इस अस्पताल में 500 से 600 मरीजों की ओपीडी होती है। सोमवार को इनकी संख्या आठ सौ के करीब पहुंच जाती है। इस अस्पताल में एक महीने से यही हाल है। यहां प्राइवेट टैंकर मंगवाकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। रोजाना सात टैंकर पानी की आपूर्ति हो रही है। प्राइवेट टैंकरों में तीन हजार लीटर पानी एक बार में आता है।
विज्ञापन


कोट
नगर निमग को इस संबंध में सूचना दी जा चुकी है। रोजाना प्राइवेट टैंकर से पानी खरीदकर काम चलाया जा रहा है। मरीजों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बुद्धिचंद डोटियाल, केयरटेकर ईएसआई मॉडल अस्पताल चंडीगढ़।
कोट
अस्पताल बनाए ही जाते हैं लोगों के लिए। वहां पानी होना बहुत जरूरी है। नगर निगम के पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के साथ बात करके वहां पर तुरंत पानी आपूर्ति को ठीक कराया जाएगा।
-देवेश मौदगिल, सीनियर डिप्टी मेयर और एरिया पार्षद। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed