{"_id":"5aea9d8a4f1c1b5c098b7bc7","slug":"water-crisis-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि, जानिए आखिर कब तरह रहेगा ये 'जल संकट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि, जानिए आखिर कब तरह रहेगा ये 'जल संकट'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 May 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
पानी का संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पानी का संकट गहरा गया है। जिन इलाकों में कजौली वाटर वर्क्स से पानी की सप्लाई होती है, वहां पर सबसे ज्यादा दिक्कत है। बुधवार को नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग को लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए टैंकर किराए पर लेने पड़े। सुबह से लेकर शाम तक अधिकारियों के फोन शिकायत के लिए बजते रहे। लोगों ने मेयर देवेश मोदगिल को भी शिकायत कर अपने घर पर पानी के टैंकर मंगवाए। अभी यह दिक्कत छह मई तक जारी रहेगी।
भाखड़ा स्थित वाटर वर्क्स में मरम्मत कार्य के दौरान नगर निगम ने शहरवासियों को सुबह में पानी की सप्लाई देने का वादा किया था लेकिन सुबह की सप्लाई भी बाधित हो रही है। लोगों के घरों की छतों पर रखी टंकियां खाली हो गई हैं। कई लोगों ने खुद पैसे खर्च कर निजी पानी के टैंकर मंगवाकर अपना काम चलाया। रिपेयर वर्क के चलते कजौली वाटर वर्क्स से 15 एमजीडी पानी कम मिल रहा है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत
मंगलवार को पानी की सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर-20, 21, 22, 23, 36, 48 और 49 में रही। यहां पर शाम में ग्राउंड फ्लोर पर भी पानी नहीं आया लेकिन नगर निगम ने दावा किया था कि छह मई तक शाम में लो प्रेशर में पानी आएगा।
विज्ञापन
इस नंबर पर फोन कर मंगवा सकते टैंकर
नगर निगम की ओर से पानी की किल्लत की शिकायत दर्ज करवाने के लिए 0172-540200 और 155304 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक फोन कर सकते हैं। इस नंबर पर फोन करके शहरवासी अपने घर पर पानी का टैंकर भी मंगवा सकते हैं। मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि 21 टैंकर लोगों के घर पर पानी पहुंचाने के लिए लगे हुए हैं, जिन्होंने बुधवार को सुबह से लेकर शाम 190 राउंड लगाए हैं। इन 21 में से 7 टैंकर किराए पर लिए गए हैं।
जंडपुर में विजिट के लिए जाएंगे मेयर
मेयर देवेश मोदगिल ने बताया कि वीरवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी के सभी सदस्य जंडपुर और भाखड़ा को देखने के लिए जाएगी। यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि कजौली वाटर वर्क्स के पांचवें और छठे फेज का काम किस स्टेज तक पहुंचा है। बुधवार को मेयर की विजिट से पहले चीफ इंजीनियर मुकेश बंसल और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय अरोड़ा ने जंडपुर जाकर मौके का निरीक्षण किया।
पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। इस समय लोगों के घरों में पीने तक का पानी तक नहीं बचा है। पता नहीं किस तरह से छह मई तक लोग इस हालत में जीवन व्यतीत करेंगे। प्रशासन और नगर निगम को तत्काल जरूरी कदम उठाना चाहिए।
- डा. ओपी वर्मा, सेक्टर-20, आरडब्लयूए अध्यक्ष
गर्मी में पानी की ज्यादा मांग रहती है लेकिन रिपेयर के कारण पानी का कट लगाना ठीक नहीं है। रिपेयर का काम सर्दी में होना चाहिए न कि गर्मी के मौसम में। पूरे एरिया में पानी का संकट गहराया हुआ है।
- दीपक बत्रा, निवासी सेक्टर-23
पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण मेरे रेस्टोरेंट का धंधा चौपट हो गया है। इतना भी पानी नहीं आ रहा कि वह रेस्टोरेंट में खाना तैयार किया जा सके। पिछले 5 दिन से रोजाना पानी का टैंकर खरीदकर जैसे-तैसे काम चला रहे हैं।
- संजय दुग्गल, सेक्टर-22 रेस्टोरेंट मालिक