{"_id":"2496e0e13d55333cb0016bef2bc6daa8","slug":"water-connection-may-cut-on-wasting-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बर्बाद किया तो भुगतना पड़ सकता है ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बर्बाद किया तो भुगतना पड़ सकता है ये
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 26 Apr 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीने को पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग शनिवार से कार्रवाई करने जा रहा है। यह कार्रवाई की मुहिम 30 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
जो भी लोग पानी बर्वाद करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर ऐसे लोग फिर नहीं माने तो उनके पानी के कनेक्शन तक काटे जा सकते हैं। दोबारा पानी के कनेक्शन की बहाली के लिए एफिडेबिट देना होगा।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक सुबह छह से नौ बजे तक पानी की बर्बादी करने वालों पर नजर रखी जाएगी। यह सारी प्रक्रिया लोगों को फुल प्रेशर से पानी मुहैया कराने के लिए की जा रही है। इसके लिए विभाग ने सात टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पहली बार पानी बर्बाद करते पकड़े जाने पर चेतावनी नोटिस दिया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार नियम तोड़ने पर पानी का कनेक्शन काटा जाएगा।
इन कामों पर लगाई गई है पाबंदी
घर के बगीचों एवं गमलों आदि की सिंचाई
वाहनों की धुलाई
वेहड़े/ फर्म /सड़कों आदि को धोना
टूल्लू पंप का सीधे पाइप लाइन से जोड़ना
फरूल से मीटर तक की पाइप लाइन में लीकेज
घर की छत पर रखे टैंकों का ओवर-लो होना