फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water cannon on protesting NSUI workers; Police lathicharged, many injured

Chandigarh News: प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार<bha>;</bha> पुलिस ने बरसाईं लाठियां, कई घायल

Thu, 08 Feb 2024 03:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Water cannon on protesting NSUI workers; Police lathicharged, many injured
प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार; पुलिस ने बरसाईं लाठियां, कई घायल
विज्ञापन

मेयर चुनाव विवाद : भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे थे प्रदर्शनकारी, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से हुई झड़प
- पुलिस की लाठी से कुछ के सिर फटे, तीन को आया फ्रैक्चर, एक चेहरे पर चोट
- कांग्रेस पार्षद सचिव गालव को भी मारे डंडे, हाथ में आई चोट

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार कर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। इसमें कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस नेता यादविंदर मेहता की अंगुली में फ्रैक्चर के साथ दो अन्य की हड्डी टूट गई।
मेयर चुनाव का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सियासी माहौल गरम है। बुधवार दोपहर सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर सेक्टर-33 स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम की ओर कूच किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेक्टर-35 में ही कांग्रेस भवन से कुछ ही दूरी पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ता बैडिकेड पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार कर दी।
विज्ञापन

जब कार्यकर्ता नहीं माने और बैरिकेड को तोड़ने लगे तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस की लाठियों से कई एनएसयूआई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने पार्षद सचिन गालव पर डंडे बरसाए। कुछ प्रदर्शनकारी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के सिर भी फट गए। कांग्रेस नेता यादविंदर मेहता की अंगुली में फ्रैक्चर आने के साथ दो अन्य लोगों को भी हड्डी टूट गई। वहीं, एक कार्यकर्ता के चेहरे पर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष और पार्षद सचिन गालव ने चंडीगढ़ पुलिस की निंदा करते कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया गया जो निंदनीय है। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया। 50 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं हैं। एनएसयूआई पुलिस के रवैये की जांच की मांग करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में धांधली की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने जो किया वह लोकतंत्र की हत्या है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनिल मसीह ने अपने कलम से मतपत्र पर निशान लगाकर गठबंधन के वोट खराब किए। भाजपा के पार्षद मेयर चुनाव के दौरान कैमरे हटाने की कोशिश करते दिखे। उस समय सदन में सांसद किरण खेर भी मौजूद थीं।


हम डरने वाले नहीं, संघर्ष जारी रहेगा : लक्की
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। उन पर पुलिस ने पानी की बौछार के साथ लाठीचार्ज कर दिया। जब तक मेयर की ओर से इस्तीफा नहीं दिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed