फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water atm, chandigarh administration, water atm in chandigarh, chandigarh

चंडीगढ़ में पैसों की तरह ATM से निकलेगा पानी, तय हुई 22 जगहें

Mon, 18 Jul 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
water atm, chandigarh administration, water atm in chandigarh, chandigarh
Drinking water
अभी तक एटीएम से पैसे निकलते हैं, अब पानी भी निकाल सकेंगे लोग। चंडीगढ़ में 22 जगहों पर वाटर एटीएम लगने जा रहे हैं। इन्हें लगाने के लिए छह और कंपनियों ने अपनी बिड नगर निगम को दी है। अभी तक नगर निगम के पास सिर्फ दिल्ली के एक कंपनी ने अपना प्रपोजल दिया था।
विज्ञापन


नगर निगम ने 22 स्थल भी तय कर लिए हैं, जहां पर मोबाइल वाटर एटीएम लगाने की योजना है। प्रस्ताव के अनुसार कंपनी सेक्टर-17 प्लाजा, रोज गार्डन, सुखना लेक, रॉक गार्डन, पीजीआई, बस स्टैंड, सेक्टर-17 प्लाजा, सेक्टर-43, ट्रिब्यून चौक, सेक्टर-15,19 और 22 के अलावा प्रमुख बाजारों में यह मोबाइल वाटर एटीएम लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


लोगों को यहां से 250 मिली लीटर पानी लेने के लिए दो और एक लीटर पानी लेने के लिए 5 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। वाटर एटीएम लगाने के लिए सिर्फ एक कंपनी ने प्रपोजल दिया था, अब छह और कंपनियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार वह चाहते हैं कि लोगों को सुविधा देने के साथ ही वाटर एटीएम लगाने वाली कंपनी की  कमाई भी हो। नगर निगम के अनुसार सोमवार को यह बिड खोली जाएगी। मालूम हो कि मई माह में नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी में यह निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed