फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Watchman Pankaj sent to jail in case of burning files

फाइल जलाने के मामले में चौकीदार पंकज को भेजा जेल

Sun, 07 Feb 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Watchman Pankaj sent to jail in case of burning files
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस में फाइल जलाने के मामले में आरोपी पंकज को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर था। आरोपी के बार-बार बयान बदलने पर साफ नहीं हो सका कि फाइल जलाने का मकसद क्या था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को एस्टेट ऑफिस के जूनियर असिस्टेंट राकेश कुमार (रिकॉर्डकीपर) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्हें 19 जनवरी को सिपाही कर्मवीर ने कहा कि 18 जनवरी को तड़के एस्टेट ऑफिस के चौकीदार पंकज ने ग्रुप-1 ब्रांच की आरपी-999, 190 व 396 फाइलें जला दी हैं। इसके बाद नीलम चौकी ने पहले डीडीआर दर्ज की और 25 जनवरी को सेक्टर-17 थाने में पंकज पर मामला दर्ज करके उसे राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसेे जिला अदालत में पेश किया, लेकिन उसने पुलिस पर मारपीट और दो दिन से हिरासत में रखने का आरोप लगाया। आरोपी के बयान पर पुलिस ने एस्टेट कर्मचारियों को समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन पंकज के बार-बार बदलने पर फाइल जलने का मकसद नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed