{"_id":"6ab6074e965a7567030e2631","slug":"festivities-in-sunam-turned-into-mourning-two-youths-lost-their-lives-due-to-electrocution-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनाम में हादसा: बिजली पोल के पास लगे स्टॉल में उतरा करंट, दो युवकों की मौत; मंत्री ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनाम में हादसा: बिजली पोल के पास लगे स्टॉल में उतरा करंट, दो युवकों की मौत; मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
Fri, 25 Sep 2026 11:02 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:02 AM IST
सार
मृतकों में गांव कूलारां का गुरतेज सिंह और हरियाणा के टोहाना का रहने वाला युवक अनमोल शामिल है। अनमोल वेटर का काम करने आया था।
विज्ञापन
सुनाम में मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते अमन अरोड़ा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुनाम स्थित 'पीर बाबा जुड़वा शाह' के वार्षिक मेले की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब अचानक बिजली का करंट लगने से दो युवकों की जान चली गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
मृतकों में हरियाणा के टोहाना का रहने वाला युवक अनमोल ( जो वेटर का काम करने आया था) और गांव कूलारां का गुरतेज सिंह शामिल है। घायल हैप्पी मूनक, बिट्टू मूनक, अनिल टोहाना को पटियाला रेफर किया गया है जबकि लखविन्द्र सिंह का सुनाम में इलाज चल रहा है।
बिजली के खंभे के पास लगी स्टॉल बनी काल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई थी। बिजली के मुख्य खंभे के बिल्कुल पास कई दुकानें और खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे। इसी दौरान गोल-गप्पे के स्टॉल में बिजली का तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग झुलस गए। करंट लगते ही मेले में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक अमन अरोड़ा तुरंत स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हाल-चाल जाना और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दुखद हादसे की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी ताकि लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय हो सके।
पंजाब सरकार की ओर से मृतकों के शोक-संतप्त परिवारों को हर संभव आर्थिक व सामाजिक मदद प्रदान की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का सीधा सवाल है कि बिजली खंभे के इतने पास स्टॉल लगाने की अनुमति किसने और कैसे दी? क्या मेले के आयोजकों और प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच नहीं की । फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।