{"_id":"7b92a249d8a0ff660926a4d9be1e5027","slug":"was-the-husband-of-wife-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने की थी पति की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने की थी पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Apr 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया है। आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मालूम हो कि बीर सेन का शव 21 मार्च को पलसौरा के एक पार्क में मिला था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी पति के मकान पर कब्जा करना चाहते थे और आरोपी मृतक से मकान के दस्तावेज मांग रहे थे लेकिन 20 मार्च की रात बीर सेन ने कागज देने से मना कर दिया। इस कारण उक्त आरोपियों ने पति को डंडों से बुरी तरह से पीट पीट कर मार दिया और शव पार्क में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी की शिनाख्त सविता, बेटे की शिनाख्त गौतम और अन्य आरोपी की शिनाख्त अजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय पत्नी सविता का जानकार है।