फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CBI raid at Kharar Western Tower

मोहाली: खरड़ वेस्टर्न टावर में सीबीआई ने दोबारा की रेड, नितिन गौहल के आवास पर पहुंची जांच एजेंसी

Wed, 07 Oct 2026 10:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 10:13 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम की अगुवाई डीएसपी मोनिका कर रही थीं। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सीबीआई की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
CBI raid at Kharar Western Tower
खरड़ में सीबीआई की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

खरड़ के वेस्टर्न टावर स्थित नितिन गौहल के आवास पर बुधवार शाम को सीबीआई की टीम ने दोबारा रेड की। जानकारी के अनुसार, शाम करीब सात बजे सीबीआई की सात सदस्यीय टीम दिल्ली नंबर की गाड़ी में वेस्टर्न टावर में पहुंची। टीम में एक महिला अधिकारी और सात पुरुष सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन




करीब पौने घंटे चली रेड
करीब पौने दो घंटे तक चली रेड के बाद सीबीआई की टीम करीब 8:40 बजे वहां से रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम नितिन गौहल की पत्नी और ससुर को साथ लेकर फ्लैट पर पहुंची थी और आवास में कुछ छानबीन भी की गई। सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम की अगुवाई डीएसपी मोनिका कर रही थीं। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सीबीआई की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को दिल्ली नंबर वाली गाड़ी में सीबीआई की छह सदस्यों वाली टीम यहां पहुँची थी। सीबीआई टीम ने बीते कल सोसाइटी के मेंटेनेंस रूम से सीसीटीवी फुटेज की जांच की और रात करीब डेढ़ बजे वहां से चली गई। गौरतलब है कि सीबीआई की एक टीम ने कुछ महीने पहले भी खरड़ के वेस्टर्न टावर्स में  फ्लैट नंबर 906 पर छापेमारी की थी। उस रेड के दौरान फ्लैड से नोटों से भरे बैग नीचे फेंके गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed