फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   warning of thunderstorm and rainfall in haryana, punjab, chandigarh

Be Alert! कभी भी कहर ढाह सकता है मौसम, ये 10 सावधानियां बरतें, बंद रहेंगे स्कूल

Mon, 07 May 2018 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
 warning of thunderstorm and rainfall in haryana, punjab, chandigarh
मौसम
बचाव ही उपाय है, वरना जान जा सकती है। मौसम कभी भी कहर बरपा सकता है, ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें और संभल कर रहें। दरअसल, मौसम विभाग ने देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में सोमवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। गृह मंत्रालय ने भारतीय मौसम विभाग के हवाले से रविवार को इस संबंध में चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है। पिछले सप्ताह धूल भरी आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने से पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से ज्यादा घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों बने तूफान के हालात
केंद्रीय गृहमंत्रालय के अनुसार पश्चिम में दबाव के कारण राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनी, जिससे गरजने वाले बादल बने। यह पैटर्न यूपी होते हुए बिहार पहुंचा और वहां बंगाल की खाड़ी से नमी मिली। इसी वजह से उच्च तापमान के चलते तूफान जैसा माहौल बन गया।

हरियाणा में पहली बार तूफान की आशंका से स्कूलों में दो दिन की छुट्टी

 warning of thunderstorm and rainfall in haryana, punjab, chandigarh
weather - फोटो : ani
हरियाणा में पहली बार सरकार ने तूफान की आशंका से स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने घोषणा की है कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर 7 और 8 मई को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। सभी जिलों में प्रशासन की ओर से डीसी ने भी लोगों के लिए विशेष हिदायतें जारी की हैं।

रविवार शाम को जारी निर्देशों में उपायुक्तों ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिए अलर्ट किया है। लोगों से कहा गया है कि वे सोशल मीडिया पर मौसम की अफवाहों पर ध्यान न दें। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में कई स्थानों पर तेज हवाएं और धूल भरी आंधियां चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है। बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा।

तेज मध्यम हवाएं चलने की संभावना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने मौसम के मद्देनजर संदेश जारी किया है कि किसान भाई, अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही परेशान हों। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 मई तक मौसम परिवर्तनशील है। बीच-बीच में तेज और मध्यम हवाएं चलने और 7 तथा 8 मई को हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए खुले में पड़े अनाज और भूसे को ढक दें। दो दिन के लिए बिजाई टाल दें।

छात्रों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए तूफान की आशंका से दो दिन कोई स्कूल खुला नहीं रहेगा। निजी स्कूल भी सरकार के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। एहतियात के तौर पर यह कदम सरकार ने उठाया है।
- रामबिलास शर्मा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा

पंचकूला में आज-कल स्कूल बंद, चंडीगढ़ में 12 बजे के बाद होगी छुट्टी

 warning of thunderstorm and rainfall in haryana, punjab, chandigarh
मौसम - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पंचकूला के डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला सरकार ने लिया है। इसके मद्देनजर पंचकूला में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे। वहीं पंचकूला के निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर छुट्टी की जानकारी दी गई। दूसरी ओर चंडीगढ़ के डीएसई रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि शहर में स्कूलों की छुट्टी नहीं होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आंधी-बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया। आमतौर पर मई के पहले हफ्ते में ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है। शनिवार रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि हिमालय की पहाड़ियों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। दूसरी तरफ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना है। रविवार को भी चंडीगढ़ का मौसम सुहावना रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे। कई जगह बारिश भी दर्ज की गई है। पूरे दिन चंडीगढ़ में करीब डेढ़ एमएम बारिश हुई है।

तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को हल्के बादल छाने के आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा सकता है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। आंधी और बारिश की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 30 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री तक रिकार्ड किया जा सकता है। बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रिकार्ड किया जा सकता है।

हिमाचल के इन इलाकों में जाने से बचें

 warning of thunderstorm and rainfall in haryana, punjab, chandigarh
weather
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा व ऊना में 7-8 मई को तेज हवा और आंधी की चेतावनी दी है।

सावधानियां
पेड़ों से दूरी बनाएं। पेड़ों के नीचे न सोयें, पशुओं को भी पेड़ों से दूर बांधें। घर की छत्तों और छज्जों से भारी सामान हटा दें। मुंडेरों पर अगर गमले आदि या सजावट की चीजें व अन्य सामान रखा है तो उसे हटा दें। आंधी-तूफान की स्थिति में बिजली की लाइनों-खंभों से दूरी बनाकर रखें। घर में इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक सामान का प्लग निकाल दें।

घर में टार्च की व्यवस्था रखें। आपात स्थिति के लिए सभी घरों में सुरक्षा इमरजेंसी किट रखें। टीन एवं हल्के मैटीरियल वाली छतों का विशेष ध्यान रखें। रेडियो व टीवी चैनलों से जुड़े रहे और तूफान जैसे पूर्वानुमानों से अपडेट रहे। किसान अपनी फसल और तूड़े को संभाल लें। सोने से पहले चूल्हों और भट्टी की आग को बुझा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed