{"_id":"6a4173ff2c992fabb60d0524","slug":"warm-up-track-to-make-chandigarh-a-contender-for-hosting-international-events-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1057046-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वार्मअप ट्रैक बनाएगा चंडीगढ़ को इंटरनेशनल मेजबानी का दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वार्मअप ट्रैक बनाएगा चंडीगढ़ को इंटरनेशनल मेजबानी का दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अब आने वाले चार वर्ष के अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स इवेंट्स की मेजबानी के लिए चंडीगढ़ अपनी प्रबल दावेदारी मजबूत करेगा। यही वजह है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा एथलेटिक्स का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर काम किया जा रहा है। चंडीगढ़ में एथलेटिक्स के इवेंट्स के लिए मुख्य ट्रैक चार सौ मीटर का है और वह अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा भी है।
एथलीटों के वार्मअप के लिए जरूरी है कि एक दूसरा ट्रैक भी हो। चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स डायरेक्टर सौरभ अरोड़ा हाल ही में चीन गए थे। वहां उन्होंने एशियन रिले का ध्वज लेने के साथ स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर देखा। इसके बाद ही उन्होंने यह प्रस्ताव तैयार किया है। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य के अनुसार प्रस्तावित ट्रैक चार सौ मीटर का होगा, जिससे इसका भी उपयोग प्रतियोगिताओं के लिए किया जा सके।
जानकारी के अनुसार आने वाले चार वर्ष के दौरान एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भारत के तीन शहरों को मेजबानी के लिए दावेदार माना है। इसमें से एक भुवनेश्वर, दूसरा अहमदाबाद और तीसरा चंडीगढ़ है। फेडरेशन के अनुसार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक इवेंट के लिए दो ट्रैक जरूरी हैं, इसमें से एक वार्मअप ट्रैक और दूसरा मेन ट्रैक होता है। चंडीगढ़ सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एक चार सौ मीटर का ट्रैक है और दूसरा सौ मीटर का ट्रैक है, सौ मीटर के ट्रैक का उपयोग फिलहाल वार्मअप ट्रैक के रूप में किया जाता है।
विज्ञापन
हमारी सेक्टर-11 कॉलेज में चार सौ मीटर एथलेटिक ट्रैक बनाने की योजना है। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। इंटरनेशनल इवेंट्स की मेजबानी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम तेजी के साथ चल रहा है।- सौरभ अरोड़ा, खेल निदेशक स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट चंडीगढ़
-- इंटरनेशनल इवेंट्स की मेजबानी में चंडीगढ़ का नाम प्रस्तावित है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है। इसीलिए यहां पर एक अलग से वार्मअप ट्रैक बनाने की योजना है। रविंदर चौधरी, वाइस प्रेसीडेंट एथलेटिक फेडेरशन ऑफ इंडिया