फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   waris serial, waris serial on &tv, waris serial starcast, waris serial prmotion, chandigarh

जमींदारों की जिंदगीः वारिस की चाहत में लड़की को बनाया लड़का

Thu, 12 May 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
waris serial, waris serial on &tv, waris serial starcast, waris serial prmotion, chandigarh
चंडीगढ़ में प्रमोशन के लिए पहुंची वारिस सीरियल की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला
16 मई से देखिए एक ऐसी कहानी, जिसमें मां ने वारिस की चाहत में लड़की की पहचान छुपाई और उसे लड़का बना डाला। पूरे गांव में मनप्रीत अंबा के बेटे के नाम से जाना जाता है, लेकिन हकीकत में वह लड़की है। मनप्रीत की मां ने उसकी पहचान को सबसे छिपाया है। यही कहानी है टीवी सीरियल वारिस की, जो 16 मई से शुरू होने जा रहा है। इसमें एक बच्ची की कहानी दिखाई जाएगी, जिसकी पहचान उसकी मां ने छिपाई है और विपरीत हालातों में वह उस बच्ची की परवरिश एक लड़के के रूप में कर रही है।
विज्ञापन


वारिस सीरियल में जमींदारों की जिंदगी को दर्शाया गया है। इसमें चरण और अंबा लीड रोल निभा रहे हैं। इनकी पहले ही दो लड़कियां हैं, इसके बाद एक और पैदा हो जाती है। लेकिन वह उसकी पहचान सबसे छुपा लेते हैं और बताते हैं कि उनके घर लड़का पैदा हुआ है, जो उनके घर का वारिस है। इस सीरियल में मनप्रीत के पिता चरण की भूमिका निभा रहे इकबाल खान ने बताया कि 15 वर्षों के दौरान वे विभिन्न किरदार निभा चुके हैं, लेकिन इस किरदार के लिए उन्होंने पहली बार अपनी लुक बदली है।
विज्ञापन


सीरियल में पंजाबी का रोल निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। इकबाल ने बताया कि वे कई बार चंडीगढ़ आ चुके हैं। वे पंजाब यूनिवर्सिटी भी कई बार गए हैं। उन्होंने कहा कि यह शहर साफ सुथरा है। यहां और पंजाब में उनके कई दोस्त हैं। इन दोस्तों से उन्हें पंजाबी बोलने और सीखने का मौका मिला। इकबाल ने कहा हालांकि यह सीरियल हिंदी में है, लेकिन कई संवाद पंजाबी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनावर से की पढ़ाई
इकबाल खान ने बताया कि वह कश्मीर के रहने वाले हैं। वह देश के कई शहरों में रहे। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई कसौली के पास सनावर स्कूल से की। इसके बाद एक्टिंग के लिए कोर्स भी किए।


अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हूं: आरती
सीरियल में अंबा का रोल निभा रहीं आरती सिंह ने बताया कि हमारे समाज में अक्सर लोग लड़का-लड़की को समान अधिकार देने की बात करते हैं। लेकिन जब यह अधिकार देने की बात आती है तो पीछे हट जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण पुरानी मान्यताओं के अनुसार, घर का वारिस लड़की नहीं लड़का होना चाहिए, मुख्य है। इस धारावाहिक में हमने ऐसा ही मुद्दा उठाया है, जो सबको संदेश देने के साथ सोचने के लिए मजबूर भी कर देगा। आरती ने कहा सीरियल में अपने अंबा के किरदार को लेकर काफी उत्साहित हूं।

16 मई से प्रसारण होगा
वारिस धारावाहिक का प्रसारण एंड टीवी पर 16 मई से शुरू होने जा रहा है। यह सोमवार से शुक्रवार को शाम सात बजे प्रसारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed