{"_id":"641a8242268be2c2c1085918","slug":"waris-punjab-de-chief-amritpal-singh-was-married-to-kirandeep-kaur-on-10-february-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: 10 फरवरी को हुई थी किरणदीप कौर से अमृतपाल सिंह की शादी, यूके की रहने वाली है पत्नी, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: 10 फरवरी को हुई थी किरणदीप कौर से अमृतपाल सिंह की शादी, यूके की रहने वाली है पत्नी, लेकिन...
Wed, 22 Mar 2023 09:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:52 AM IST
सार
अमृतपाल के परिजनों की गतिविधियों और उनके बैंक खातों की पुलिस अब
जांच कर रही है। इसमें उसकी पत्नी किरणदीप कौर भी शामिल है। अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में उससे शादी की थी। किरणदीप वह यूके की रहने वाली है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस की टीमें जुटी हैं, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। उसे बचाने के लिए पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी मदद में जुटी हुई। पुलिस को अंदेशा है कि अमृतपाल को आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के जानकारों के यहां पाक की खुफिया एजेंसी उसे ठहराने का इंतजाम कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब अमृतपाल के परिजनों की गतिविधियों व उनके बैंक खातों भी जांच कर रही है। इसमें उसकी पत्नी किरणदीप कौर भी शामिल है। अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में उससे शादी की थी। किरणदीप वह यूके की रहने वाली है। एजेंसियां अब उसकी पत्नी का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं, क्योंकि कुछ समय से यूके में खालिस्तानी गतिविधियां भी अधिक देखी गईं हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल, उसके रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एजेंसियों ने अब अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर और उसके परिवार वालों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा अमृतपाल के माता-पिता और चाचा के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। पिछले तीन माह में अमृतपाल की पत्नी और उसके परिवार के लोगों की क्या गतिविधियां रही हैं, उनकी मूवमेंट क्या है, इसकी भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहीं हैं कि अमृतपाल की पत्नी इंग्लैंड में क्या करती थी, वहां उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

अमृतपाल का विवाह पिछले माह 10 फरवरी को हुआ
सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के बारे मे विस्तृत जानकारियां हासिल करने के लिए उसके जालंधर से संबंधित कुछ रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है। किरणदीप के साथ-साथ उसके यूके में बसे परिवार की पृष्ठभूमि की जानकारी भी जुटाई जा रही है। किरणदीप कौर के साथ अमृतपाल का विवाह पिछले माह 10 फरवरी को हुआ था।
दुबई से भारत आने से पहले जकार्ता गया था अमृतपाल
अमृतपाल का संपर्क किरणदीप कौर के साथ कैसे हुआ, वह दोनों एक-दूसरे को कितने समय से जानते थे और किन लोगों ने दोनों परिवारों का आपस में संपर्क करवाया, इन बातों का भी पता लगाया जा रहा है। दुबई से भारत आने से पहले अमृतपाल जकार्ता गया था, इस बारे में किरणदीप को कितनी जानकारी थी, यह भी जांच का हिस्सा है।
अमृतपाल अपनी पत्नी को शादी के बाद भी आम लोगों और रिश्तेदारों से दूर रखता था। इसका क्या कारण था, एजेंसियां इसे भी खंगाल रही हैं। शादी के दौरान और उसके बाद भी अमृतपाल सिंह ने कभी पत्नी को लोगों के सामने नहीं आने दिया। वह हमेशा इसे निजी मामला बताता रहा।
यह भी पढ़ें: Amritpal singh: युवाओं के दिमाग में जहर भर रहा था अमृतपाल; दो बार मीटिंग, फाइनल बातचीत से पहले बिगड़ गया खेल
यह भी पढ़ें: Amritpal singh: युवाओं के दिमाग में जहर भर रहा था अमृतपाल; दो बार मीटिंग, फाइनल बातचीत से पहले बिगड़ गया खेल
अमृतपाल ने पत्नी से संपर्क किया या नहीं, जांच में जुटी पुलिस
यहां तक के भाई रणजीत सिंह ढडरियांवाले के बयान के बाद भी अमृतपाल ने कहा था कि ढडरियांवाले को उसके परिवार के निजी मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करना या न करना उसका निजी मामला है। पुलिस जांच कर रही है कि पिछले चार दिनों में क्या अमृतपाल ने अपनी पत्नी किरणदीप कौर और अपने ससुराल के किसी सदस्य से संपर्क किया है या नहीं।
यह भी पढ़ें: Khalistan Amritpal Singh News: अमृतपाल की यहां मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार
यह भी पढ़ें: Khalistan Amritpal Singh News: अमृतपाल की यहां मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार
अमृतपाल के गांव जल्लूपुर में हालात तनावपूर्ण
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की फरारी के चार दिन बाद भी गांव जल्लूपुर में हालात तनावपूर्ण हैं। गांव में पुलिसकर्मियों की संख्या थोड़ी कम कर दी गई है, लेकिन लोगों के अंदर अब भी दहशत है। जल्लूपुर गांव के गुरुद्वारे में जो नशा छुड़ाओ केंद्र चल रहा था, उसे बंद कर दिया गया है। यहीं पर अमृतपाल युवाओं के दिमाग में जहर भर रहा था।