फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   War against drugs campaign: Second phase begins, foot marches from January 10 to 30, 150,000 village guardians participating.

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान: दूसरा चरण शुरू, 10 से 30 जनवरी तक पदयात्राएं, डेढ़ लाख पिंड दे पहरेदार

Wed, 07 Jan 2026 09:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
War against drugs campaign: Second phase begins, foot marches from January 10 to 30, 150,000 village guardians participating.
-राज्यव्यापी जागरूकता और मेगा वीडीसी सभा, तस्करों के खिलाफ मिस्ड कॉल
विज्ञापन

----
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा/चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की।
इस चरण में मोबाइल नंबर 9899100002 लॉन्च किया गया है ताकि नागरिक अपने गांव को इस आंदोलन में पंजीकृत करा सकें। मुख्यमंत्री की टीम व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर नशा विरोधी गतिविधियों में लोगों को शामिल करेगी। 10 से 30 जनवरी तक राज्यभर में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। 13 फरवरी को मेगा वीडीसी (विलेज डिफेंस कमेटी) स्वयंसेवक सभा आयोजित की जाएंगी जिसमें डेढ़ लाख पिंड दे पहरेदार शामिल होंगे।
विज्ञापन


एप पर तस्करों की जानकारी
वीडीसी सदस्यों के मोबाइल में एक एप इंस्टॉल होगा, जिससे वे ड्रग्स तस्करों की जानकारी रिपोर्ट कर सकेंगे। पहचान गुप्त रहेगी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कार्रवाई की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के खिलाफ कार्रवाई अब जन आंदोलन बनी: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने शिअद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान नशा आम गली-नुक्कड़ में पहुंचाया जाता था और झूठी कसमें खाई गईं। पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पहले कार्रवाई केवल दिखावा थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलबीर सिंह, तरनप्रीत सिंह सोंध, लोकसभा सांसद राज कुमार चब्बेवाल और अन्य ने भी सभा को संबोधित किया।

सरकारों ने नशे को बढ़ावा दिया: मान
भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, जन आंदोलन ही नशे को खत्म कर सकता है। उन्होंने पिछली सरकारों पर नशे के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे को बढ़ावा दिया था जबकि मौजूदा सरकार ने बिना किसी डर के इस पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा दूसरे राज्यों में भी नशा बरामद होने के बावजूद सिर्फ पंजाब को ही गलत तरीके से बदनाम किया गया है। यह एक साजिश का हिस्सा है और पूरी तरह से गलत है।
पहले चरण की कार्रवाई
29,352 मामले दर्ज
39,981 तस्कर गिरफ्तार
1,849 किलो हेरोइन, 28 टन चूरा पोस्त जब्त
15.25 करोड़ ड्रग्स मनी बरामद
358 बड़े तस्कर गिरफ्तार
252 ड्रोन बरामद, 299 करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article