{"_id":"5e6e96aa8ebc3ea7ce344e09","slug":"want-to-avoid-corona-eat-fresh-food-chandigarh-news-pkl3696553152","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलर्टः कोरोना से है बचना तो ताजा खाने और सूप से बढ़ाएं दोस्ताना, प्रतिरोधक क्षमता ही करेगी बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्टः कोरोना से है बचना तो ताजा खाने और सूप से बढ़ाएं दोस्ताना, प्रतिरोधक क्षमता ही करेगी बचाव
Mon, 16 Mar 2020 01:40 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
healthy food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में डर का माहौल है। दहशत ऐसी है कि मेडिकल शॉप से मास्क और सैनिटाइजर गायब हो गए हैं, वहीं लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थलों पर जाने में डर लग रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, जागरूक रहकर आप इस वायरस के संक्रमण में आसानी से बच सकते हैं।
खास बात यह है कि अच्छा खानपान आपको इस बीमारी से दूर रखने में मदद कर सकता है। डायटीशियन का कहना है कि इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ताजा खाना खाएं और सूप को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। कोई बीमारी आपके आसपास भी नहीं फटकेगी।
डायटीशियन और प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा बतातीं हैं कि इस समय मौसम में थोड़ी गर्मी होने लगती है इसलिए लोग आइसक्रीम और ठंडी चीजों के प्रति जल्दी आकर्षित होते हैं, लेकिन यही समय है अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का। ताजा और गर्म खाना खाएं। ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सूप और हर्बल टी लें। पैकेट वाले सूप व ग्रीन टी को ना कहें। सूप घर पर ही बनाएं। ऐसे खाद्य पदार्थ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

पराठे की जगह बनाएं आलू की रोटी
लोग नाश्ते में पराठे को काफी अहमियत देते हैं, लेकिन इस समय पराठे को ना कहना होगा। बच्चों को आलू या अन्य भरावन वाली चीजों के साथ रोटी बनाकर खिलाएं। तेल या वनस्पति के साथ उसे न सेकें। रोटी पर देशी घी लगाकर बच्चों को दें। इससे स्वाद के साथ सेहत भी अच्छी रहेगी।
सर्दी-जुकाम में रामबाण है बेसन का दूध
एक चम्मच देशी घी और एक बड़ा चम्मच बेसन को अच्छे से भून लें। उसके बाद एक चौथाई चम्मच हल्दी डाल दें। उसके बाद उसमें चार कप दूध डाल दें। उबाल आने पर छोटी इलायची डालें। चार लोगों के हिसाब से 20 बादाम पीसकर डालें। बादाम भीगे हों तो और बेहतर होगा। थोड़ा सा उबाला देकर रख दें। सोने से पहले गर्म-गर्म दूध पिएं। कैसा भी जुकाम हो ठीक हो जाएगा।
घर पर बनाएं हर्बल-टी व सूप
पानी में तुलसी, अदरक, लौंग, काली मिर्च, मिंट, दालचीनी डालकर अच्छे से उबाल लें। मार्केट की ग्रीन-टी से बेहतर है यह हर्बल-टी। वहीं चिकन सूप में एक लौंग व एक इलायची डालें। अस्थमा के मरीजों के लिए यह रामबाण है।
अंकुरित दाल व अनाज के साथ बनाएं चाट
इस मौसम में अंकुरित मूंग, काले चने, संतरा, मौसम्मी, कीनू,, बींस, चुकंदर को मिक्स करके उसमें प्याज, टमाटर, खीरा, नमक, नींबू डालकर बेहतर चाट बनाकर बच्चों व परिजनों को परोसें।

इन बातों का रखें ध्यान
- प्रतिदिन एक घंटे योग व प्राणायाम करें
- कपड़ों और बिस्तर को धूप में डालें
- कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन या लिक्विड हैंडवॉश से हाथ धोएं
- अपनी भूख का 75 प्रतिशत खाना ही खाएं
- खाने को अच्छी तरह से पका कर ही खाएं
इन चीजों का करें प्रयोग
- घर का ही खाना खाएं, बाहरी खाने को न कहें
- खजूर का सेवन प्रतिदिन करें
- चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करें, सबसे अच्छा एंटिक एलर्जिक है
- खाना ताजा ही खाएं। ठंडा होने पर गर्म करके खाएं
- हरी सब्जी, मौसमी फल जैसे गाजर, चुकंदर, पालक का जरूर सेवन करें
- टमाटर, मिक्स वेजिटेबल या चिकन सूप लें
- खाने में विटामिन सी का मात्रा बढ़ाएं
- खाने में हल्दी का प्रयोग जरूर करें
- बटर के स्थान पर गाय के देशी घी का प्रयोग करें
- त्रिफला का उपयोग रामबाण है
- अंकुरित दालों और अनाज सुपर फूड है, इसका प्रयोग करें

इन चीजों से बचें
- पैकेट वाले जूस
- अचार, चटनी और बाहरी फास्ट फूड
- पैकेट वाले सूप न लें
- ठंडी हवा चल रही हो तो बाहर निकलने से बचें
- दही से इस मौसम में बचें
खाने का शेड्यूल ऐसे रखें
नाश्ता - उपमा, पोहा, इडली आदि
दोपहर का खाना - दाल, चावल, रोटी, सब्जी
स्नैक्स - मखाने या चौलाई को घी में भूनकर खा सकते हैं, इसमें अच्छा प्रोटीन होता है
रात का खाना- सूप व खिचड़ी का सेवन करें
इस मौसम में कुछ चटपटा या तला हुआ खाने का मन करता है इसलिए जरूरी है कि घर पर चटपटे खाद्य पदार्थ बनाएं। खाने में ऐसे खाद्य पदार्थों का उपयोग करें जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। विटामिन सी की मात्रा खाने में बढ़ाएं।
- डॉ. गीता मेहरा, डायटीशियन और प्रोफेसर