फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   want three head for scrafice of martyr said amrinder singh

कैप्टन ने मोदी को याद दिलाया चुनावी वादा, कहा- एक सिर के बदले तीन सिर लाएं

Thu, 04 May 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
want three head for scrafice of martyr said amrinder singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद को एक फौजी बताते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तानी एक सिर काटते हैं तो हमें तीन सिर काटने चाहिए। हमें एक सज्जन फौज की तरह बर्ताव करना बंद कर देना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर पाक सेना की ओर से दो जवानों के सिर काटने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कैप्टन ने कहा कि भारत की प्रतिक्रिया बिल्कुल स्पष्ट होनी चाहिए। 
विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कैप्टन ने कहा कि भारत को सीमा पार की ताकतों के प्रति बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहिए। खालिस्तान समर्थकों की ओर से दी धमकी पर उन्होंने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो यहां आकर बात करें। कहीं और बैठ कर अपने बयानों से लोगों को गुमराह न करें। कैप्टन ने कहा कि वह किसी को भी राज्य की शांति खराब नहीं करने देंगे। हमें एक स्थिर पंजाब चाहिए, हमें विकास चाहिए। वह सेना में रहे हैं और अपनी सुरक्षा परखतरे को लेकर कभी चिंता में नहीं रहे।
विज्ञापन

सूबेदार परमजीत के संस्कार में न जाने के पीछे कैप्टन का ये तर्क

want three head for scrafice of martyr said amrinder singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo

कनाडा के रक्षामंत्री हरजीत सज्जन के आरोपों पर कैप्टन ने कहा कि वह पंजाब में निवेश लाना चाहते हैं, जिसके लिए शांति जरूरी है। सज्जन और कनाडा के कुछ लोग ऐसे लोगों के हिमायती हैं, जो पंजाब का अमन खराब करना चाहते हैं। कैप्टन ने कहा कि वह पैर में चोट के कारण चल नहीं सकते, इसलिए शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह के संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

पर जल्द ही उनके परिजनों से मिलेंगे। कैप्टन ने जेएंडके में ह्यूमन शील्ड के मामले में मेजर गोगोई का समर्थन किया। उन्होंने जोर दिया कि देश को फुल टाइम रक्षा मंत्री की जरूरत है। हाल ही में नक्सली हमले का शिकार हुए सीआरपीएफ की पूरी तरह ट्रेनिंग भी नहीं हुई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed