फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   waiting now over, PNG connection will start from April

लोगों के लिए खुशखबरी, अप्रैल से मिलने लगेंगे PNG कनेक्शन

Mon, 15 Feb 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
waiting now over, PNG connection will start from April

इंडियन ऑयल कंपनी और अदानी गैस के संयुक्त प्रोजेक्ट पीएनजी गैस पाइप लाइन का काम चंडीगढ़ और मोहाली में लगभग 95 फीसदी पूरा हो चुका है। हालांकि पंचकूला में यह अभी प्रशासन से अनुमति मिलने में देरी के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


वहीं पंचकूला से आगे पिंजौर में नेशनल हाईवे पर अगले सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा। सब योजना के तहत हुआ तो अप्रैल के दूसरे हफ्ते से शहरवासियों को पाइप लाइन से गैस कनेक्शन मिलने लगेंगे।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव शर्मा के अनुसार प्रोजेक्ट के लिए पंजाब, यूटी और हरियाणा प्रशासन से अलग-अलग अनुमति लेनी पड़ती है। साथ ही नेशनल हाईवे-64 पर फोर लेन के काम के कारण लाइन बिछाने में देरी हो रही है। चंडीगढ़ में पाइप लाइन का कुल एरिया 28 किमी है, जिसका 25 किमी का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचा हुआ बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। वहीं मोहाली में तो यह लगभग अंतिम चरण में है। वहां 25 किमी में से 24 किमी कवर हो चुका है।

संजीव शर्मा के अनुसार पंचकूला में स्थानीय प्रशासन से लाइन बिछाने के लिए अनुमति मांगी गई है। उम्मीद है कि बहुत जल्दी वहां काम शुरू हो जाएगा। वहीं पिंजौर से बद्दी के लिए हाइवे पर काम अगले सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। यह पीएनजी पाइप लाइन नालागढ़ तक जानी है। फिलहाल कंपनी का प्रयास है कि ट्राइसिटी, जीरकपुर और आसपास के अन्य क्षेत्रों में अप्रैल से गैस कनेक्शन देने शुरू हो जाएं।

शुरुआत धनास और पॉश एरिया से
सबसे पहले धनास और शहर के पॉश एरिया सेक्टर-7, 8 के अलावा सेक्टर-49, 50 से गैस कनेक्शन की शुरुआत की जाएगी। कंपनी की ओर से इन एरिया में पाइप लाइन से इंटरनल टैप का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

5 सीएनजी गैस स्टेशन बनेंगे:
परियोजना के तहत चंडीगढ़ और मोहाली में सीएनजी गैस स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इनमें चंडीगढ़ में 4 और मोहाली में 1 स्टेशन होगा। चंडीगढ़ में यह सेक्टर-44, 37, 17 और 26 में होगा, जबकि मोहाली में यह सेक्टर-56 में होगा।

शुरुआती चरण में संभव है कि यह आईओसी के पेट्रोल पंप पर ही स्थापित हों। वहीं प्रोजक्ट मैनेजर के अनुसार फिलहाल प्रशासन इसके लिए जगह की तलाश कर रहा है। अगर जगह का चयन हो जाए तो संभवतया अलग से सीएनजी स्टेशन बनाए जाएं।

एलपीजी के मुकाबले होगी सस्ती
एलपीजी के मुकाबले पीएनजी सस्ती होगी। जहां एलपीजी प्रति किलो करीब 29 रुपये पड़ती है, वहीं पीएनजी प्रति यूनिट करीब 27 रुपये तक पड़ेगी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर यह एलपीजी से कई गुना सुरक्षित है।

दिल्ली-अमृतसर हाइवे पर आ रही दिक्कत:
संजीव शर्मा के अनुसार पाइप लाइन का शहरों में काम लगभग पूरा हो चुका है। काम में सबसे बड़ी दिक्कत दिल्ली-अमृतसर हाइवे पर आ रही है। वहां फोर लेन का काम चल रहा है, इसलिए पाइप बिछाने में थोड़ी परेशानी आ रही है।

पीएनजी के लिए एलपीजी करना होगा सरेंडर:
पीएनजी कनेक्शन और एलपीजी एक साथ नहीं ले सकते। पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद तय समय सीमा में एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इसके तहत ग्राहकों को उनकी सिक्योरिटी वापस मिल जाएगी। वहीं अगर ग्राहक भविष्य में चाहे तो पीएनजी छोड़कर एलपीजी गैस कनेक्शन ले सकते हैं।


होटल, रेस्त्रां और मॉल तक देंगे कनेक्शन:
प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार कंपनी की योजना घर-घर तक कनेक्शन देने के साथ ही शहर के सभी होटलों, रेस्त्रां, मॉल के साथ ही इंडस्ट्रियल प्लांट तक पाइप लाइन पहुंचाने की है। उनके अनुसार कॉमर्शियल कनेक्शन का रेट घरेलू से महंगा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed