फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wait is over, first international flight from Chandigarh airport today

इंतजार खत्म, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट आज

Thu, 15 Sep 2016 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Sep 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
Wait is over, first international flight from Chandigarh airport today
first international flight from Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली इंटरनेशनल फ्लाइट रवाना होगी। एयर इंडिया की यह फ्लाइट शारजाह जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से  शाम 6:15 बजे एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी कुमार लोहानी फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर शारजाह के लिए रवाना करेंगे। 
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहेंगे।  पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री सिंकदर सिंह मलूका, विधायक एनके शर्मा समेत कई अधिकारी व व्यवसायी समेत 180 यात्री पहली फ्लाइट से शारजाह जा रहे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर पर पंजाब सरकार की तरफ से उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शाम साढ़े 4.30 उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मीडिया से मुखातिब होंगे। इस दौरान यहां पर गिद्दा,भांगड़ा सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।  
विज्ञापन


इसे लेकर बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सदस्यों ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा किया। उन्होंने फ्लाइट ऑपरेशन का ट्रायल किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा छह बजे रवाना होगा विमान

Wait is over, first international flight from Chandigarh airport today
हवाई जहाज - फोटो : Demo Pic
एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक एमआर जिंदल ने बताया कि एयर इंडिया का बोइंग 737 - 800 शारजाह से दोपहर 12.45 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा और 5.10 पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर  लैंड करेगा। इसके बाद शाम 6:15 बजे शारजाह के लिए रवाना होगा।

दोपहर बाद एक से तीन बजे तक पहुंचना होगा एयरपोर्ट
 यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए एक से तीन बजे के बीच एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा ताकि उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज चेक किए जा सकें। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि अगर यात्री देरी से पहुंचेंगे तो उन्हें बोर्डिंग पास नहीं दिया जाएगा, और न ही टिकट के पैसे वापस होंगे। इसलिए दोपहर 1 बजे के बाद शारजाह जाने वाले यात्रियों की चेकिंग शुरू हो जाएगी। 

एयर इंडिया का स्पेशल बर्थडे गिफ्ट

Wait is over, first international flight from Chandigarh airport today
first international flight from Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक एमआर जिंदल ने बताया कि  एयर इंडिया की शारजाह फ्लाइट में तीन बच्चे भी सफर कर रहे हैं। ऐसे में एक बच्चे का बर्थडे भी 15 सितंबर को है। इस बच्चे के लिए एयर इंडिया ने जन्मदिन मनाने का खास प्रबंध किया है। इसके बकायदा 10 पाउंड का केक बुक करवा  दिया है। 

सुरक्षा की लिहाज से पंजाब पुलिस के 250 जवान मोहाली एयरपोर्ट रोड पर तैनात रहेंगे, जोकि ट्रैफिक और सुरक्षा के प्रबंध देखेंगे। जबकि एयरपोर्ट के अंदर की सुरक्षा सीआईएसएफ के जवान ही देखेंगे। - हरबीर सिंह अटवाल, एसपी ट्रैफिक, मोहाली  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed