{"_id":"5967392572ed3383038e6631f079e31e","slug":"wait-3-days-for-purchasing-of-gold-and-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी खरीदना है तो तीन दिन रुकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना-चांदी खरीदना है तो तीन दिन रुकें
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 13 Jun 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के दाम घटने पर खरीद के इंतजार में बैठे लोगों को सपने साकार करने के लिए अब तीन दिन और रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
हम यहां यह नहीं कह रहे कि अगले तीन दिन में सोना सस्ता होगा या हो सकता है, बल्कि सर्राफा बाजार ने तीन दिन की गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी है। ये छुट्टियां शुक्रवार को शुरू हो जाएंगी और अब सर्राफा बाजार सोमवार को ही खुल सकेगा।
जून माह में गर्मी पूरे रंग में है और पारा लगातार 40-45 डिग्री के बीच चल रहा है और बच्चों की भी गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में सर्राफा बाजार ने भी गर्मियों की छुट्टियां कर दी हैं। सर्राफा बाजार की छुट्टियां 13 जून शुक्रवार को शुरू होंगी और 16 जून सोमवार को बाजार खुलेगा।
विज्ञापन
छुट्टियों के दौरान शोरूम, दुकान या किसी भी कारीगर की दुकान नहीं खुलेगी। सर्राफा बाजार ने इसे लेकर सभी एसोसिएशन, शोरूम व दुकानदारों को अवगत करा दिया गया है। शहर समेत जिले में ज्वेलरी के 250 शोरूम और एक हजार दुकान हैं।
विज्ञापन
यह सब सालभर खुली रहती है और त्योहारी सीजन में शोरूम व दुकानदारों के साथ कारीगरों पर भी दबाव बढ़ जाता है। वे त्योहारों के दिन भी देर रात तक प्रतिष्ठान पर रहते हैं। ऐसे में उनको अपने परिवार के साथ रहने का कम ही मौका मिलता है।