फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VVIP numbers will now be allotted through e-auction or online in Haryana

Haryana: अब ई-नीलामी या ऑनलाइन मिलेंगे VVIP नंबर, 0001 का आरक्षित मूल्य पांच लाख

Thu, 24 Nov 2022 11:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 11:24 PM IST
सार

50 हजार या अधिक आरक्षित मूल्य वाले नंबर के लिए पंजीकरण शुल्क एक हजार रुपये और अन्य नंबर के लिए 500 रुपये रहेगा। बोली आयोजित न होने या रद्द किए जाने पर राशि लौटा दी जाएगी। साथ ही आरक्षित मूल्य का 20 प्रतिशत सुरक्षा राशि के रूप में जमा कराना होगा।

विज्ञापन
VVIP numbers will now be allotted through e-auction or online in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में निजी वाहनों के लिए अब सभी वीवीआईपी नंबर ई-नीलामी पोर्टल के जरिये या ऑनलाइन मिलेंगे। परिवहन विभाग ने पसंदीदा नंबरों का आरक्षित मूल्य तय कर दिया है। 0001 नंबर का आरक्षित मूल्य पांच लाख रुपये रखा है। इससे कम में यह नंबर नहीं मिलेगा। वीवीआईपी नंबरों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ या कम्प्यूटर से भी किया जा सकता है।  

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मोटर वाहन नियम-1993 में संशोधन किया है। अब इन्हें मोटर वाहन नियम, 2022 कहे जाएंगे। पहले पसंदीदा नंबरों में 100 अक्षर शामिल किए थे, जिनकी संख्या अब बढ़ा दी गई है। साथ ही 0001, 00020 0003 और अन्य नंबरों का आरक्षित मूल्य भी तय कर दिया गया है। 
विज्ञापन


नीलामी में जितनी बोली जाएगी, अंतिम बोलीदाता को उतनी राशि ही जमा करानी होगी। ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराना होगा। 50 हजार या अधिक आरक्षित मूल्य वाले नंबर के लिए पंजीकरण शुल्क एक हजार रुपये और अन्य नंबर के लिए 500 रुपये रहेगा। बोली आयोजित न होने या रद्द किए जाने पर राशि लौटा दी जाएगी। साथ ही आरक्षित मूल्य का 20 प्रतिशत सुरक्षा राशि के रूप में जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहनों के लिए नंबरों की कम से कम कीमत

  • नंबर      आरक्षित मूल्य
  • 0002,0007, 0009 का 1.50 लाख।
  • 0003,0004,0005,0006, 0008 का एक लाख।
  • 0010, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099,0100, 0786 का 75 हजार। 
  • इन नंबरों को छोड़कर 0012 से 0098 और अन्य 61 पसंदीदा नंबरों का आरक्षित मूल्य पचास हजार रुपये रखा।


परिवहन वाहनों के लिए वीवीआईपी नंबर का आरक्षित मूल्य

  • 0001 का एक लाख।
  • 0002, 0021, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 099 1, 0786 का 30 हजार 
  • 0100, 0111, 0222, 0333, 0444, 0555, 0666, 0777, 0888, 0999, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 का 20 हजार।
  • अन्य किसी नंबर के लिए 10 हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed