फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting will held for Rajya Sabha elections on Friday in Haryana

राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में भाजपा की जीत पक्की, निर्दलीय के चक्रव्यूह में फंसी अजय माकन की सीट, पढ़ें हर समीकरण

Thu, 09 Jun 2022 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 09:46 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक रात को दिल्ली में रुके हैं। वे सुबह ही विमान से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और मतदान से पहले हुड्डा के आवास जाएंगे। कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक सीएम भूपेश बघेल चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। वह होटल ताज में रुके हैं। उन्होंने अपने साथी पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला और हुड्डा के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन
Voting will held for Rajya Sabha elections on Friday in Haryana
अजय माकन, कृष्ण लाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए शुक्रवार को सुबह नौ से दोपहर बाद चार बजे तक मतदान होगा। शाम को ही नतीजा आ जाएगा। भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार की जीत पक्की है। कांग्रेस के अजय माकन, निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा के चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं। भीतरघात न होने पर ही माकन जीतेंगे। कार्तिकेय के लिए भी जबरदस्त लॉबिंग हुई है। 

विज्ञापन

 
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कार्तिकेय को वोट देने की घोषणा कर दी है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हलोपा विधायक गोपाल कांडा भी निर्दलीय उम्मीदवार को ही वोट देंगे। सरकार से नाराज आजाद विधायक बलराज कुंडू शुक्रवार को मतदान से पहले ही अपने पत्ते खोलेंगे। 
विज्ञापन


माकन की जीत-हार का हरियाणा कांग्रेस की भविष्य की राजनीति पर सीधा असर पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की साख इस चुनाव से जुड़ी हुई है। भाजपा, जजपा व निर्दलीय विधायक होटल सुखविलास में ही रुके हैं। वे यहीं से मतदान के लिए जाएंगे। गुरुवार को उन्हें वोट डालने की रिहर्सल करवाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक रात को दिल्ली में रुके हैं। वे सुबह ही विमान से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और मतदान से पहले हुड्डा के आवास जाएंगे। कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक सीएम भूपेश बघेल चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। वह होटल ताज में रुके हैं। उन्होंने अपने साथी पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला और हुड्डा के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान की नाराज विधायक कुलदीप बिश्नोई से भी बात हो चुकी है। उनसे माकन को वोट का आग्रह किया गया है।

ये है अंक गणित

  • भाजपा: 40 विधायक हैं। 31 विधायक पहली प्राथमिकता के तौर पर कृष्ण लाल पंवार को वोट करेंगे। उसके साथ ही उनकी जीत सुनिश्चित हो जाएगी। भाजपा ने तय कर दिया है कि कौन 31 विधायक पंवार व कौन नौ विधायक कार्तिकेय को वोट डालेंगे।
  • कांग्रेस: 31 विधायक हैं। सभी अजय माकन को पहली प्राथमिकता के तौर पर वोट देते हैं तो उनका जीतना तय है। अगर भीतरघात होता है या वोट रद्द होता है तो माकन की जीत का समीकरण गड़बड़ा जाएगा। जीत के लिए 30 वोट चाहिए। 
  • निर्दलीय: कार्तिकेय शर्मा को 9 भाजपा विधायक, 10 जजपा विधायक, छह निर्दलीय, एक इनेलो, एक हलोपा विधायक पहली प्राथमिकता के तौर पर वोट करेंगे। उनके वोट की संख्या 27 बन रही है। विधायक कुंडू का वोट बेहद अहम है। इस पर सबकी निगाहें हैं। कुंडू साथ आते हैं तो भी कार्तिकेय को जीत के लिए दो वोट कांग्रेस के तोड़ने होंगे। 

कुंडू के घर पहुंचे विनोद और कार्तिकेय
कार्तिकेय व उनके पिता विनोद शर्मा ने गुरुवार शाम बलराज कुंडू के घर पहुंचकर वोट मांगा। कुंडू ने कहा कि वह मतदान के लिए जाते वक्त ही बताएंगे कि किसे वोट देंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल नहीं चाहते कि निर्दलीय उम्मीदवार जीतें। उन्होंने अभी तक मुझसे वोट नहीं मांगा है। कांग्रेस की तरफ से हुड्डा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने माकन को वोट देने का आग्रह किया है।

2016 की पुनरावृत्ति से बचना चाहेंगे हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा माकन को जिताकर 2016 के राज्यसभा चुनाव में हुए स्याही कांड की पुनरावृत्ति से बचना चाहेंगे। रायपुर पहुंचे सभी विधायकों को वोट डालने की रिहर्सल करवाई गई है। साथ ही बताया है कि ऐसी कोई गलती न करें, जिससे एक भी वोट रदद हो। डालने से पहले सिर्फ एजेंट को वोट दिखाना है। प्राथमिकता व उम्मीदवार का नाम साफ-साफ लिखें। सूत्रों के अनुसार 28 विधायकों को रायपुर में सिर्फ और सिर्फ माकन को वोट डालने की कसमें भी खिलाई गई हैं। किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई रायपुर नहीं गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed