फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting for Jalandhar Lok Sabha bypoll will be held on May 10

Jalandhar Bypoll: जालंधर में चुनाव प्रचार थमा, एग्जिट पोल पर लगी रोक, पूरे पंजाब में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 08 May 2023 09:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 May 2023 09:44 PM IST
सार

मतदान के दिन सुबह सात बजे से शाम 6:30 बजे के बीच एक्जिट पोल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, जालंधर में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक ड्राई डे घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Voting for Jalandhar Lok Sabha bypoll will be held on May 10
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i stock

विस्तार

जालंधर लोकसभा सीट पर सोमवार शाम को प्रचार थम गया। कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर अभी चार प्रमुख दलों के उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर चल रही है। कांग्रेस ने दिवंगत सांसद चौधरी संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी को मैदान में उतारा है जबकि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस छोड़ आए सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया। 

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन ने डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी पर दांव खेला है जबकि भाजपा ने पूर्व शिअद विधायक इंद्र इकबाल अटवाल को प्रत्याशी बनाया है। कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 16 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। मतदान 10 मई को सुबह 7 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा। डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल व कॉलेजों में दो दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन


10 मई को वोटिंग के चलते पहले ही छुट्टी घोषित की गई थी लेकिन डीसी ने नौ मई को भी जिले के स्कूल व कॉलेजों में छुट्टी का एलान कर दिया है। वहीं, शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को पूरे पंजाब में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जिट पोल पर लगी रोक
जालंधर के  डीसी जसप्रीत सिंह ने आदेश कर वोटिंग तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल पर रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया में किसी भी एक्जिट पोल को प्रिंट करना, प्रसारित करना या प्रचार करना प्रतिबंधित है। 10 मई को जालंधर में मतदान होगा। मतदान के दिन सुबह सात बजे से शाम 6:30 बजे के बीच एक्जिट पोल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, जालंधर में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक ड्राई डे घोषित कर दिया गया है।

जीएनडीयू ने जालंधर जिले की नौ मई की सभी परीक्षाएं की स्थगित
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय प्रबंधकों ने उपचुनाव के चलते जालंधर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर 09 मई 2023 को होने वाली यूनिवर्सिटी की सभी थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। जीएनडीयू के परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर पलविंदर सिंह ने कहा कि 9 मई को जालंधर जिले में परीक्षा नहीं होगी। नौ मई को होने वाली परीक्षाओं की नई तिथि जारी की जाएगी।

पंजाब पुलिस ने सूबे में सुरक्षा बढ़ाई
इस बीच पुलिस ने पूरे सूबे में सुरक्षा बढ़ा दी है। एक तरफ जहां इंटर स्टेट नाके लगाए जा रहे हैं, वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों व लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद जालंधर पुलिस ने 44 भगोड़ों को काबू किया है। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि सरहदी जिलों के एसएसपी को अंतरराज्यीय नाके लगाकर सरहदों को सील करने को कहा गया है। पुलिस हर स्थिति पर नजर रख रही है। पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed