{"_id":"61501bc98ebc3efdaa70d18a","slug":"voting-begins-in-pu-senate-graduate-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक चुनाव शुरू, 12 बजे तक 40 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक चुनाव शुरू, 12 बजे तक 40 फीसदी मतदान
Sun, 26 Sep 2021 12:58 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:58 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने चुनाव कराने के आदेश पीयू को दिए थे। स्नातक वर्ग के चुनाव प्रचार में आखिरी दिन प्रत्याशियों ने खूब पसीना बहाया था। दिनभर प्रचार चलता रहा था। सोशल मीडिया से लेकर हर मंच पर अपना प्रचार किया। कुछ प्रत्याशियों को बैठने के लिए भी कहा गया था। सूत्रों का कहना है कि 41 में से 25 प्रत्याशी ही पूरी ताकत से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पीयू सीनेट चुनाव में भाग लेते मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव रविवार सुबह से जारी हैं। दोपहर 12 बजे तक 40 फीसदी मतदान हुआ है। युवा वोटर इस बार भी अधिक संख्या में पहुंचे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के 211 बूथों पर भी मतदान चल रहा है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। पोलिंग पार्टियों ने पहले मोर्चा संभाल लिया था।
विज्ञापन
चुनाव में 43 उम्मीदवार थे, जिनमें से एक उम्मीदवार ने मैदान छोड़ दिया और एक उम्मीदवार की मौत हो गई। इस तरह अब 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 3.61 लाख मतदाता करेंगे। 61 बूथों पर चुनाव दूसरे चरण में होगा, क्योंकि अभी इन बूथों के लिए जगह नहीं मिल पाई है। मतदान बैलेट पेपर से हो रहा है। उसके बाद मतपेटियां पीयू आएंगी। इनकी मतगणना सभी चरणों के चुनाव होने के बाद होगी।
विज्ञापन
कई बार तय और स्थगित हो चुका चुनाव
स्नातक वर्ग का चुनाव कई बार तय और स्थगित किया गया। हाईकोर्ट ने भी इसे कराने के आदेश पीयू को दिए थे। इसके बाद आखिरकार पीयू को चुनाव करवाने पड़े। प्रथम चरण में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में उत्तराखंड को छोड़कर सभी राज्यों के 211 बूथ शामिल हैं । जिन 61 बूथों के लिए जगह नहीं मिल पाई है, वे बूथ चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हैं। पीयू ने यह चुनाव करवाने के लिए एक हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन