{"_id":"661a2d8490050b0e020259a0","slug":"voters-will-be-informed-about-every-election-process-in-form-of-podcast-in-punjab-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मतदाता जागरूकता के लिए अब पॉडकास्ट का सहारा, पंजीकरण से लेकर पोलिंग स्टेशन तक की मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मतदाता जागरूकता के लिए अब पॉडकास्ट का सहारा, पंजीकरण से लेकर पोलिंग स्टेशन तक की मिलेगी जानकारी
Sat, 13 Apr 2024 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:31 PM IST
सार
पॉडकास्ट के माध्यम से दर्शकों को विशेषज्ञ विश्लेषण और चर्चा-समृद्ध जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक जागरूक मतदाता बनकर अपने वोट का सही उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
वोटिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने अनूठी पहल की है। पहली बार पॉडकास्ट के रूप में मतदाताओं को हर चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। मतदाता पंजीकरण से लेकर पोलिंग स्टेशन की हर गतिविधि की जानकारी पॉडकास्ट तक वोटरों तक पहुंचाई जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए एक अनूठी पहल के रूप में नियमित पॉडकास्ट शुरू किया है। इसे मतदाता जागरूकता और सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए चुनावी प्रक्रियाओं के प्रमुख पहलुओं, जैसे मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रक्रियाओं और मतदान में नागरिक भागीदारी के महत्व को उजागर करने के लिए शुरू किया गया है। इस पॉडकास्ट के माध्यम से दर्शकों को विशेषज्ञ विश्लेषण और चर्चा-समृद्ध जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक जागरूक मतदाता बनकर अपने वोट का सही उपयोग कर सकें।
सोशल मीडिया पर जोर
सिबिन सी ने कहा कि उनके कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब) पर लगातार लोकसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, चुनाव संबंधी विवरण, राजनीतिक दलों से संबंधित दिशानिर्देश और भारत के चुनाव आयोग के प्रमुख निर्देश अपडेट किए जाते हैं। इससे लाखों सोशल मीडिया यूजर्स लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, सी-विजिल एप्लिकेशन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति के बारे में अपडेट समय-समय पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाते हैं। हाल ही में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका निभाने और मतदाताओं तक महत्वपूर्ण जानकारी प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सिबिन सी ने बताया कि सोशल मीडिया इंडेक्स मानदंड के आधार पर पंजाब दूसरे स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र पहले स्थान पर, कर्नाटक तीसरे स्थान पर, उत्तराखंड चौथे और उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर है।