फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voter rights torch rally held

Chandigarh News: वोटर अधिकार मशाल यात्रा निकाली

Mon, 01 Sep 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Voter rights torch rally held
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मलोया में निकाली मशाल यात्रा में कई बसों में भरकर बंसल के समर्थक पहुंचे। लोकसभा चुनाव के बाद बंसल चुप बैठे थे लेकिन बिहार में वोटर अधिकार रैली के निकाले जाने के बाद से भी बंसल शहर में सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

स्माल फ्लैट मलोया में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के नेतृत्व में मशाल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर के अलग अलग भागों के अलावा स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हुए। इस मौके पर पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष बंसल भी साथ रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने वोट अधिकार मशाल यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जान लेना चाहिए कि वोट चुराना देशद्रोह है। यह लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी विपक्षी दल एक स्वर में तथा एक साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। बंसल ने कहा कि राहुल गांधी और महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा एक क्रांति की शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार मशाल यात्रा मलोया में कर रहे हैं। हम संकल्प ले चुके हैं कि वोट चोरी असल में हक चोरी का एक जरिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और सत्ता दल साथ मिली हुई है। भाजपा और मोदी सरकार पहले आपका वोट छीनेगी फिर राशन कार्ड और उसके बाद आपका घर छीनेगी। इसी तरह आपके सारे हक छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेता कभी ऐसा होने नहीं देंगे।

इस मौके पर इंटक प्रवक्ता साहिल दुबे के अलावा अन्य नेताओं में भूपिंदर सिंह बड़हेड़ी, मनीष बंसल, हरफूल कल्याण, दीपा दुबे, विनोद शर्मा, सतीश कैंथ, रवि ठाकुर, आशीष गजनवी, नसीब जाखड़, अभिषेक शैंकी, राकेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed